
दिल्ली में शुरू हुए 67वें नेशनल स्कूल गेम्स
नई दिल्ली। 67वें राष्ट्रीय नेशनल गेम्स शुक्रवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हुए। दो दिन चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न स्कूलों के 3400 खिलाड़ी अलग अलग वर्गों में 13 खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय स्कूली खेलों की मेजबानी इस बार दिल्ली शिक्षा निदेशालय कर रहा है।
दिल्ली की खेल मंत्री आतिशी ने छत्रसाल स्टेडिम में शुक्रवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए खेल भी पढ़ाई जितना ही महत्वपूर्ण है। छात्र खेलों में सक्रिय रूप से शामिल होंगे, तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा।
राष्ट्रीय खेलों में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के लगभग 3400 छात्र-छात्राएं 13 खेलों में कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हैंडबॉल, कराटे, जिमनास्टिक, टेबल टेनिस, कुश्ती, मुक्केबाजी, नेटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, गोताखोरी, कुराश और थांगटा मार्शल आर्ट्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पिछले वर्ष इन राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में दिल्ली पहले स्थान पर था।
Published on:
15 Dec 2023 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
