5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी की 70 ऐतिहासिक चीजें ब्रिटेन में होंगी नीलाम

हाथों से बनाए कपड़े, खड़ाऊं, और आखिरी तस्वीर शामिलधरोहर बाजार में

2 min read
Google source verification
महात्मा गांधी की 70 ऐतिहासिक चीजें ब्रिटेन में होंगी नीलाम

महात्मा गांधी की 70 ऐतिहासिक चीजें ब्रिटेन में होंगी नीलाम

लंदन. ब्रिटेन में महात्मा गांधी से जुड़ी करीब 70 चीजों की नीलामी की तैयारी चल रही है। इनमें गांधी के हाथों से बने कपड़े, खड़ाऊं, जेल से लिखी चिट्ठियां और संभवत: आखिरी तस्वीर शामिल है।
ब्रिटिश अखबार मिरर की खबर के मुताबिक नीलामी करने वाली कंपनी ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस को उम्मीद है कि इन ऐतिहासिक चीजों की नीलामी से 5 लाख पाउंड (करीब 5 करोड़ रुपए) जुटाए जा सकते हैं।

कंपनी ने इससे पहले गांधी का चश्मा 2.46 करोड़ रुपए में नीलाम किया था। कंपनी के एंड्रयू स्टोव का कहना है कि ये 70 चीजें नीलामी में शामिल होने वाली अब तक की सबसे महत्त्वपूर्ण चीजों में से हैं। यह संग्रह लोगों को चौंका देगा। इसमें गांधी की एक तस्वीर को उनके निधन से पहले की अंतिम तस्वीर माना जा रहा है। यह तस्वीर उसी जगह की है, जहां तीन हफ्ते बाद उनकी हत्या की गई थी। इसमें वह चरखे के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। अनुमान है कि तस्वीर गांधी के निजी डॉक्टर ने खींची थी। एंड्रयू के मुताबिक यह तस्वीर 1000 पाउंड (94 हजार रुपए) में बिक सकती है।


तब की सबसे बड़ी राजनीतिक विचारधारा
गांधी अपने कपड़े खादी से बनाते थे। उनके हाथों से बनाए कपड़े नीलामी में 15,000-25,000 पाउंड जुटा सकते हैं। एंड्रयू ने कहा कि गांधी खादी को पश्चिमी सभ्यता के विरोध और भारत के पारंपरिक कपड़ों का प्रतीक मानते थे। यह उस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक विचारधारा थी। नीलामकर्ता कंपनी ने ये चीजें गांधी से जुड़े रहे विभिन्न व्यक्तियों के संग्रह से जुटाई हैं।


जेल से लिखी चिट्ठियां भी होगी नीलाम
संग्रह में सबसे महत्त्वपूर्ण वे चिट्ठियां हैं, जिन्हें गांधी ने पुणे की जेल में लिखा था। एक चिट्ठी में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को जहरीली हवा बताया था। माना जा रहा है कि यह चिट्ठी 10,000 पाउंड में बिक सकती है। ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शंस ने 2022 में गांधी की एक कटोरी, दो चम्मच और एक कांटे (फोर्क) की नीलामी की थी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग