
विदेशी जेलों में बंद हैं 9521 भारतीय नागरिक
नई दिल्ली। दुनिया के 89 देशों की जेलों में 9521 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें से सर्वाधिक खाड़ी देशों और नेपाल की जेलों में भारतीय नागरिक कैद हैं। अमरीका, ब्रिटेन, चीन, इटली, पाकिस्तान व मलेशिया की जेलों में बंद भारतीयों की संख्या भी सैकड़ों में है। सऊदी अरब में 2200, यूएई में 2143 व नेपाल में 9521 भारतीय नागरिक कैद हैं।
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए कहा कि कई देश कठोर निजता कानून के चलते कैदियों की जानकारी आसानी से साझा नहीं करते। जो देश जानकारी साझा करते हैं, वे भी विदेशी कैदियों की विस्तृत जानकारी देने से बचते हैं। राजनयिक चैनल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विदेशी जेलों में कैद भारतीयों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाते हैं।
इन देशों में सर्वाधिक भारतीय बंदी
| यूएई | 2143 |
| सऊदी अरब | 2200 |
| नेपाल | 1227 |
| कतर | 752 |
| कुवैत | 410 |
| मलेशिया | 309 |
| पाकिस्तान | 308 |
| अमरीका | 170 |
| बहरीन | 310 |
| ब्रिटेन | 278 |
| चीन | 180 |
| इटली | 165 |
Published on:
07 Dec 2023 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
