
नई दिल्ली। बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 में निर्माण, खनन समेत अन्य अन्य उद्योगों की आधुनिकतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इसमें 83 देशों के 51,118 उद्यमियों ने भाग लिया। वहीं उद्यमियों के बीच 6,298 साझेदारी बैठकें आयोजित की गई।
दरअसल, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस मेले ने 20,000 से अधिक नए उत्पादों और समाधानों का अनावरण किया। जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों समेत दुनियाभर के 984 प्रदर्शकों ने आधुनिकतम प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। नासकॉम और डेमटेक जैसे सह-आयोजनों ने डिजिटल निर्माण और विध्वंस प्रौद्योगिकी (डेमोलिशन टेक्नोलॉजी) में नवाचारों पर प्रकाश डाला। बनाएंगे विकसित भारत थीम के तहत, यह आयोजन स्मार्ट शहरों, राजमार्गों (हाईवे), और औद्योगिक गलियारों (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) जैसे प्रमुख परियोजनाओं के लिए समाधान तलाशने के लिए रहा। 30 से अधिक सत्रों में टिकाऊ निर्माण, कचरे के उपयोग, और रीसाइक्लिंग जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की।
गौरतलब है कि कॉनएक्सपो इंडिया का उद्घाटन केन्द्रीय सडक़ व परिवहन मंत्री नितिनि गडकरी ने किया था। इस कार्यक्रम में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 के चेयरमैन दिमित्रोव कृष्णन, अखिल भारतीय बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के. विश्वनाथन, वी. विवेकानंद समेत कई अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
Updated on:
17 Dec 2024 11:51 am
Published on:
17 Dec 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
