
Arvind Kejriwal
विवेक श्रीवास्तव
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में आक्रमक प्रचार की रणनीति बनाई है, पार्टी दिल्ली मॉडल के सहारे इन राज्यों में अपने प्रचार अभियान को गति दे रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने सबसे ज्यादा जोर पंजाब में लगाया है और लगातार वे दौरे कर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को अपने मुद्दों पर घेर कर निशाना बना रहे है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को आमजन के बीच प्रचार अभियान में मुख्य हथियार बनाया है। इसमें प्रमुखतः दिल्ली की स्कूलों में बदलाव और लाइट का बिल 200 यूनिट तक मुफ्त देने और चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। केजरीवाल लगातार अपने भाषणों में इन राज्यों के मध्यमवर्ग को टारगेट कर रहे है। साथ ही हर वादे के साथ दिल्ली में वादे निभाने की बात बता रहे है। महिलाओं को पंजाब में सरकार आने पर केजरीवाल ने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर बदलने की बात लगातार हर भाषण में कह रहे है।
केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार इन राज्यों का दौरा कर स्कूलों और अस्पतालों का निरीक्षण कर सत्तारूढ़ दलों को घेर रही है।
पंजाब में किसान नेता पर आप की नजर -
आम आदमी पार्टी की नजर पंजाब के किसान नेता पर भी है। सूत्रों के मुताबिक़, किसान आंदोलन के प्रमुख नेता से आम आदमी पार्टी की बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही उनकी पार्टी में ज्वॉइनिंग करवाई जा सकती है। साथ ही किसान नेता को आम आदमी पार्टी पंजाब में चेहरा घोषित क्र सकती है। पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
समाप्त
Published on:
21 Dec 2021 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
