Abhijeet Dipke Government : सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, दीपके ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार को नुकसान नहीं होता, बल्कि परेशानी तब पैदा होती है, जब सरकार पूरे शहर को बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने और नागरिकों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाने का फैसला करती है। उन्होंने ऐसी स्थिति को शहर को युद्ध क्षेत्र में बदलने जैसा बताया।