7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निपथ के विरोध में छात्र संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान, रांची में थमे ट्रेन व बसों के पहिए, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

अग्निपथ योजना के खिलाफ वाम छात्र व युवा संगठनों ने 19 जून को झारखंड बंद की घोषणा की है। बंद के कारण कई ट्रेनों और बसों को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 19 Jun 2022, 12:08 PM IST

अग्निपथ के विरोध में छात्र संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान, रांची में थमे ट्रेन व बसों के पहिए, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

अग्निपथ के विरोध में छात्र संगठनों ने किया झारखंड बंद का ऐलान, रांची में थमे ट्रेन व बसों के पहिए, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

अग्निपथ योजना के खिलाफ आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) समेत अनेक छात्र-युवा संगठनों ने आज को झारखंड बंद की घोषणा की है। छात्र संगठनों ने मोदी सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। राजधानी रांची में बंद का असर दिखाई दे रहा है। रेलवे के साथ-साथ बस परिचालन पर भी असर पड़ा है। रांची रेलवे स्टेशन से जाने वाली या फिर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।

अग्निपथ योजना वापस लेने, सेना में ठेका प्रथा पर बहाली बंद करने, सेना के सभी खाली पदों पर स्थाई बहाली करने और बॉर्डर की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बिहार के बाद रविवार यानी 19 जून को झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसके अलावा भाकपा माले ने सभी से छात्र-नौजवानों के साथ खड़ा होने की अपील की है।

पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मोदी सरकार से मांग की है कि सेना में नियमित भर्ती शुरू करें। इस बंद में झारखंड के करीब दर्जन भर से अधिक छात्र संगठन शामिल हैं। वहीं बंद के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों और बसों को रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है।

रांची रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। बता दें, देश के कई राज्यों में बवाल के बाद राजधानी रांची आने और जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो वहीं दर्जनों ट्रेन 7-8 घंटे लेट से चल रही है। रांची से बिहार के कई जिले जाने वाली दर्जनों बस को रद्द कर दिया गया है।

आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस
13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस
03573 जसीडीह - किऊल मेमू पैसेंजर
13545 आसनसोल - गया एक्सप्रेस
12317 कोलकाता - अमृतसर एक्सप्रेस
13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
13401 भागलपुर - दानापुर एक्सप्रेस
13419 भागलपुर - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
15553 भागलपुर - जयनगर एक्सप्रेस
13404 भागलपुर - रांची वनांचल एक्सप्रेस
13415 मालदा टाउन - पटना एक्सप्रेस
15049 कोलकाता - गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस
18604 गोड्डा - रांची एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें: Agnipath Protests: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अग्निपथ का बवाल, दायर हुई याचिका
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना ने जारी किया 'अग्निवीरों' की भर्ती की डिटेल, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं