1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajay Devgn और Sidharth Malhotra की फिल्म ‘थैंक गॉड’ को दर्शकों ने दिए इतने स्टार! तेजी से आ रहे ऐसे रिएक्शन

आज अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर लोगों के रिव्यू सोशल मीडिया पर आने शुरू हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Oct 2022, 8:23 AM IST

Film Thank God Twitter Review

Film Thank God Twitter Review

दिवाली के मौके पर अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी पहली बार पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन 'भगवान चित्रगुप्त' के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो न मरा और न ही जिंदा है। भगवान कैसे उनके जीवन का बहीखाता उनको दिखाते हैं और उसकी सजा मिलती है ये फिल्म में दिखाया गया है। वहीं फिल्म को देखने वाले ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिव्यू साझा किया है। उन्होंने फिल्म को 2 से 4 स्टार्स दिए हैं।


सोशल मीडिया से लेकर ट्विटर पर फिल्म को लेकर यूजर्स अपने-अपने रिव्यू और रिएक्शन बाकी लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म के रिलीज हो इंतजार किया जा रहा था। वहीं अब फिल्म के रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म को स्टार्स और मेकर्स की ओर से अच्छा दिवाली गिफ्ट बता रहे हैं। साथ ही फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।

हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इसमें काफी बदलाव किए गए थे, जिसमें से एक अजय देवगन के किरदार का नाम भी शामिल है। फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'त्योहार के इस सीजन के लिए परफेक्ट फैमिली फिल्म है'। वहीं एक और यूजर लिखता है कि 'शानदार फिल्म है। इसे मिस न करें'। दर्शकों फिल्म में सभी स्टार्स की एक्टिंग काफी पसंद आई है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर पैपराजी पर हुआ Jaya Bachchan का पारा हाई!


इसके अलावा कुछ यूजर्स का कहा है कि 'फिल्म में दिखाए जाने वाले VFX काफी शानदार है, जिनको देखने के बाद नहीं लगता कि वो असली है या नकली'। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिसको ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है, जिनमें से कुछ लोग का कहना है कि 'फिल्म की कहानी बेहद बकवास है'।

बता दें कि अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म 'थैंक गॉड' के साथ आज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) भी रिलीज हो चुकी हैं। अक्षय की फिल्म को भी अजय की इस फिल्म की तरह दर्शकों और यूजर्स का खूब प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या अच्छा दिवाली गिफ्ट है Akshay Kumar की 'Ram Setu'?

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़