5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनन्या पांडे से जीनत अमान तक इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बिखेरा रैंप पर जलवा

Lakme Fashion Week 2023 : फैशन शो में अक्सर मॉडल्स की कैटवॉक और डिजाइनर्स के कलेक्शन की बात होती है। अकसर बात तब बनती है जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रैंप पर उतरती हैं। कई डिजाइनर्स अपने चाहत एक्टर्स को शो स्टॉपर बना कर पेश करते हैं। हाल ही में हुए फैशन शो में भी कुछ इसी तरह का फैशन दिखाई दिया। बॉलीवुड की कई नाम चीन हस्तियों ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान खूबसूरत जलवे बिखेरे। 71 साल की ज़ीनत अमांन से लेकर 24 साल की अनन्य पांडे ने अलग अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप पर वॉक की।

3 min read
Google source verification
manishmalhotra

Ananya Pandey and Aditya Roy Kapur walk the ramp for Manish Malhotra : ऍफ़ डी सी आई के साथ पार्टनरशिप में लक्मे फैशन वीक में अनन्या पांडे ने मनीष मल्होत्रा के ' लैक्मे अनएपोलोजेटिकली एमई एक्स डिफ्यूज' कलेक्शन में शो स्टॉपर के रूप में नजर आयीं। उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई दिए। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अनन्य ने कहा ' मेरी ड्रेस बहुत ही कूल, ड्रामेटिक, सेक्सी, सब है।

lfwmanish1.jpg

Nusrat Barocha lends summer vibes in florals : शो के दौरान नुसरत भरूचा ने डिजाइनर महिमा महाजन के लिए रैंप वॉक किया। नुसरत ने मस्टर्ड कलर का फ्लोरल लहंगा पहना। 'इस ड्रेस पर इतने प्रिंट्स हैं और यह फ्लोरल प्रिंट्स मुझे समर विबे दे रहे हैं। ' लैक्मे फैशन वीक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो में नुसरत भरूचा ने यह बात शेयर की।

lfwnargisfakri1.jpg

Nargis Fakri slays in black : इनफिनिट के शो स्टॉपर के रूप नरगिस फाकरी ने फिटिंग लेहंगा विथ ब्लाउज और जैकेट पहना। सेजल कामदर के कलेक्शन से अजरक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी के ब्लैक ड्रेस में नरगिस काफी एक्ससिटेड नजर आयीं। नरगिस ने कहा ' मुझे ख़ुशी है की एम्ब्रॉयडरी का यह खूबसूरत खजाना फिर एक बार मॉडर्न कलेक्शन में नजर आएगा।'

lfwmalaikaarora1.jpg

Rustic look for Malaika Arora : स्टाइल दिवा मलाइका अरोड़ा डिजाइनर भूमिका शर्मा के डाहलिया कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनीं। रैंप पर मलाइका ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ रस्टिक रेड कलर में फिट-एंड-फ्लेयर डिजाइन वाला शरारा, ब्रालेट और केप जैकेट पहना।

lfwkarishma1.jpg

All glitter for Karishma Kapur : करिश्मा कपूर ने लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन डिजाइनर राना गिल के लिए रैंप वॉक किया।

lfwgals1.jpg

Stylish at seventy : शनिवार को फैशन वीक में 71 साल की जीनत अमान ने सब का दिल जीत लिया जब वे काले रंग की पैंट, लाल और काले रंग का एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाला ब्लेजर पहन कर रैंप पर उतरीं। उन्होंने काले चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे रैंप पर चलते हुए एक मिनट हो गया है, और फैशन वीक में शाहीन की शोस्टॉपर बनने के लिए मुझे जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बहुत भावुक हो गयी हूं।'

saraali0.jpg

Sara Ali Khan lends bridal goals in red : वहीं शनिवार को सारा अली खान, डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए शो स्टॉपर बनीं। रैंप पर सारा ने खूबसूरत लहंगे में वॉक की। ब्राइडल रेड कलर यानी सुर्ख लाल, बनारसी बुनाई वाला लहंगा सूट पहने सारा ब्राइडल गोल्स दे रहीं थी।