20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमजान जैसे पाक महीने में की शर्मनाक हरकत, घुमाने के बहाने से ले गई पार्क… सन्नाटा देख किया घिनौना काम

delhi crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी ही बहन के 21 माह के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी, वो भी रमजान के इन पाक दिनों में जहां लोग हर एक को मोहब्वत भरी नजरों से देखते हैं, सबकी इबादत करते हैं। ऐसे समय में मासी ने ही इस डरावनी घटना को अनजाम दे दिया।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Vishnu Bajpai

image

pooja gite

Feb 20, 2026

Aunt kills 21 month old nephew, Delhi Crime

delhi crime: मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। दिल्ली की ही सीलमपुर की रहने वाली एक महिला रमजान मनाने अपने मायके पहुंची थी। त्योहार के सीजन में खुशी मनाने आई थी महिला के जीवन में मातम पसर गया। दरअसल, उसकी सगी बहन ने उसके 21 महीने के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटना की जानकारी महिला के भाई ने दी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पीएस मुखर्जी नगर को डीडी नंबर 62 के तहत एक पीसीआर कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी कि उसके भांजे की मौत हो चुकी है और इस घटना के लिए उसकी बहन जिम्मेदार है। उसने यह भी बताया कि वारदात एसएफएस फ्लैट्स, मुखर्जी नगर के एक पार्क में हुई है।

कौन है आरोपी?

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान अजरा, उम्र 30 साल के रूप में हुई है। अजरा ने कथित तौर पर पार्क में टहलने के बहाने बच्चे को साथ लिया और वहां सन्नाटा पाकर उसका गला घोंट दिया।

बचाने की कोशिश नाकाम, मासूम ने तोड़ी सांस

पुलिस को चश्मदीदों ने बताया कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति की नजर इस भयावह दृश्य पर पड़ी। उसने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए बचाने की कोशिश की और बच्चे को महिला के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद घायल मासूम को तुरंत पास के न्यू लाइफ हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 महीने के हादी के रूप में हुई है।

रमजान की रौनक के बीच मातम

जांच में पता चला कि 21 महीने का हादी अपने पिता आदिल के साथ ओल्ड सीलमपुर में रहता था। रमजान के चलते उसकी मां उजमा मायके, मुखर्जी नगर आई हुई थी ताकि परिवार के साथ त्योहार मनाया जा सके। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहीं से उनके मासूम बच्चे की जनाजा उठेगा और त्योहार मातम में बदल जाएगा।

क्या था कारण

हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अजरा मौके पर ही बेहोश पाई गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या अजरा किसी मानसिक तनाव में थी या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी पारिवारिक रंजिश थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।