20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइनबोर्ड में जा घुसी थार… वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जाने क्या है पूरा सच

Thar video viral: सोशल मीडिया पर दिल्ली गुरुग्राम रोड़ पर थार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक थार साइनबोर्ड के अंदर घुसकर आधी लटकी हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि इस सीन को सड़क पर किसी चलती कार से रिकॉर्ड किया गया है। जब इस वीडियो का फैक्ट-चेक किया गया, तब हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली

image

Vishnu Bajpai

image

pooja gite

Feb 20, 2026

Delhi Gurugram Thar Viral Video

Thar video viral: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एनएच-48 पर गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार थार के साथ ऐसा हादसा हुआ कि गाड़ी उड़कर सड़क पर लगे साईन बोर्ड में जा घुसी। लोग इसे सच बताकर खूब वायरल कर रहे हैं। HT ने जब इसकी जांच की तो इसके खुलासे में पता चला की ये एआई से बनवाकर वायरल किया जा रहा है।

video viral में ये सब है

वीडियो लगभग 10 सेकेंड का है, जिसमें सड़क पर चलती गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। कैमरा ऐसा लगता है कि किसी चलती कार से रिकॉर्ड किया गया है। एक थार वाहन साइनबोर्ड के पास आकर उसमें फंस गया है और लटका हुआ दिखाई दे रहा है। साइनबोर्ड पर “दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, एक्सिट 22 किमी, NH 48” लिखा हुआ है।

क्या किया जा रहा है दावा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा किया जा रहा है और लोग दावा कर रहे हैं कि यह एनएच 48 पर हुआ हादसा है। कई यूजर्स का कहना है कि थार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह उड़ते हुए साइनबोर्ड में फंस गई। एक यूजर ने लिखा:
सड़क पर तेज रफ्तार, हवा में थार: साइनबोर्ड में फंसी गाड़ी! दिल्ली–गुरुग्राम मार्ग पर, एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विशाल साइनबोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बोर्ड के बीच में ही फंस गई, जिसे देख आसपास के लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कृपया अपनी गाड़ी को 'विमान' मत समझें, क्योंकि जिंदगी साइनबोर्ड की तरह दोबारा नहीं लिखी जा सकती।

कैसे फर्जी निकला वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान की पड़ताल में यह वीडियो फर्जी निकला, जिसे एआई से तैयार किया गया है। पहली नजर में यह वीडियो देखकर इसलिए भी शक होना चाहिए कि ऐसे किसी हादसे के बाद क्या वहां ट्रैफिक सामान्य तरीके से चल सकता है। ऊपर गाड़ी इस हालत में लटकी हो कि कभी भी गिर सकती है और नीचे ट्रैफिक सामान्य गति से चल सकता है? इसके अलावा वीडियो को फ्रेम बाई फ्रेम देखने से पता चलता है कि साईनबोर्ड पर दूसरी तरफ कुछ ऐसे अक्षर लिखे हैं जिनसे कोई शब्द नहीं बनता। इसके अलावा गाड़ी और साइबोर्ड के नीचे कई टुकड़े हवा मे लटके दिख रहे हैं, जो गिर नहीं रहे हैं।

एआई टूल ने बताया फर्जी है वीडियो

हिंदुस्तान ने एआई और डीफेक वीडियो की पड़ताल करने वाले एआई टूल hivemoderation का इस्तेमाल करके वीडियो की सच्चाई की जांच की। फ्रेम बाई फ्रेम जांच के बाद इसमें आया कि 99.9 फीसदी यह वीडियो एआई से जनरेट किया गया है। जितने भी लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है उनमें एक इंस्टाग्राम आईडी Viiztrix का वॉटर मार्क दिख रहा है। हम जब उस इंस्टाग्राम आईडी पर पहुंचे तो वहां एआई से तैयार किए गए ऐसे कई वीडियो मिले। इस आईडी को चलाने वाले विष्णु एस ने बायो में साफ लिखा है कि ये एआई विजुअल्स हैं। साईनबोर्ड में घुसी गाड़ी वाला वीडियो वायरल होन के बाद उन्होंने एक और ऐसा ही वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसमें साइनबोर्ड में एक दूसरी गाड़ी लटकी हुई दिख रही है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग