2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल पहली पसंद, लेकिन तारीफ अमित शाह की, राजनीति से संन्यास ले चुके अवध ओझा ने बताईं कई नेताओं की खूबियां

Avadh Ojha Statement: कोचिंग शिक्षक और AAP के पूर्व नेता अवध ओझा ने एक इंटरव्यू में अमित शाह की कार्यशैली की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘आयरनमैन’ बताया, वहीं अरविंद केजरीवाल को अपनी पहली पसंद बताया। उनके इस बयान से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
Awadh Ojha who retired from politics told qualities many leaders

अवध ओझा की फोटो

Avadh Ojha Statement: मशहूर कोचिंग शिक्षक और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता अवध ओझा अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, राजनीति से संन्यास की घोषणा कर चुके ओझा ने इस बार देश के गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की तो दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को पहली पसंद बताई। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने शाह के कड़े फैसलों और राजनीतिक कार्यशैली की तुलना 'आयरनमैन' से की है।

नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प और गृह मंत्री के कड़े रुख पर पूछे गए सवाल के जवाब में अवध ओझा ने कहा, 'उनके अंदर एक दबंग वाला भाव है, जो उनके राजनीतिक फैसलों में भी साफ झलकता है। जब मैं उन्हें टीवी चैनलों पर जवाब देते हुए देखता हूँ, तो मुझे लगता है कि वे 'आयरनमैन' वाली स्थिति और उसी रास्ते पर चल रहे हैं।'

चुनाव हारने के बाद छोड़ दी राजनीति

गौरतलब है कि अवध ओझा ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया की पारंपरिक सीट पटपड़गंज से 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह से हार गए थे। चुनाव के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया था।

केजरीवाल पहली पसंद, अखिलेश से मिलकर बदला नजरिया

अपनी छोटी राजनीतिक पारी पर ओझा ने कहा कि उन्हें किसी भी दल में शामिल होने का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने अपने पसंदीदा नेताओं के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि 'मैं किसी को आदर्श तो नहीं मानता, लेकिन अरविंद केजरीवाल मेरी पहली पसंद हैं। उनके साथ बैठकर बात करने के बाद मुझे लगता है कि देश को ऐसे ही विजन वाले नेता की जरूरत है।'

अखिलेश राहुल पर रखी अपनी बात

वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर अवध ओझा ने कहा कि अखिलेश से मिलने और बात करने के बाद समाजवादी पार्टी को लेकर उनके पुराने विचार पूरी तरह बदल गए और वे उनसे प्रभावित हुए। इसके साथ ही राहुल गांधी के सवाल पर उत्तर दिया कि राहुल गांधी से उनकी अभी तक कोई मुलाकात या सीधी बातचीत नहीं हुई है।