24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के खिलाफ जंग में अजीम प्रेमजी ने रोजाना दिए थे 22 करोड़ रुपए

संकट की घड़ी में देश के उद्योग जगत ने पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोलकर दान किया।विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने 7,904 करोड़ रुपए का दान किया।
2 min read
Google source verification
azim_premji1.jpg

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश काफी प्रभावित है। संकट की इस घड़ी में देश के उद्योग जगत ने पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोलकर दान किया। इस लिस्ट में विप्रो के संस्थापक-चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) सबसे ऊपर रहे। गुरुवार को अचानक विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। भारी-भरकम दान करने के कारण उनकी खूब तारीफ की गई। हालांकि यह दान बीते साल दिया गया था। उन्होंने 7,904 करोड़ रुपए का दान किया। अजीम प्रेमजी के परोपकार को सलाम करते हुए ट्विटर पर लोगों ने उनकी सराहना कर रहे है।

यह भी पढ़ें :— विराफिन दवा से 7 दिन में कोरोना का मरीज ठीक होने का दावा, आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी


सोशल मीडिया हो रही है जमकर तारीफ
आम आदमी पार्टी छोड़ चुके आशीष खेतान ने पिछले साल 2019-20 के दौरान किए गए दान को लेकर एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि अजीम प्रेमजी ने हर दिन 22 करोड़ रुपए कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिए। इतना ही नहीं उन्होंने अजीम प्रेमजी और उनकी कंपनी विप्रो की जमकर तारीफ भी की। इसके बाद से ही ट्विटर पर अजीम प्रेमजी ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रेमजी और उनकी कंपनी की खूब तारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :— दबाव के आगे झुका अमेरिका, भारत को कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार

रोजाना 22 करोड़ रुपए का किया दान
एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2020 के 7वें संस्करण में अजीम प्रेमजी शीर्ष पर रहे। इस सूची में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक अध्यक्ष शिव नाडर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। एडलगिव हुरुन इंडिया फाउंडेशन की रिपोर्ट में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को चौथा और वेदांत ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पांचवें पायदान पर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमजी ने 22 करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से दान किया। फ्लिपकार्ट के कोफाउंडर बिन्नी बंसल इस सूची में सबसे कम उम्र के हैं। दानदाताओं की सूची में 36 परोपकारी लोगों के नाम के साथ मुंबई सबसे ऊपर है। वहीं 20 लोगों के नामों के साथ नई दिल्ली और 10 लोगों के नामों के साथ बेंगलुरु है। फाउंडेशन के अनुसार, 2020 में कुल दान 175% बढ़कर 12,050 करोड़ रुपये हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग