
पदोन्नति में पिछड़े सीएसएस कर्मियों का नॉर्थ ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन
नई दिल्ली। केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) में बड़े पैमाने पर खाली पड़े सेक्शन अफसर की रिक्तियों को पदोन्नति के माध्यम से नहीं भरे जाने को लेकर नॉर्थ ब्लॉक के सामने कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नॉर्थ ब्लॉक का घेराव किया।
दरअसल, 2013 बैच के करीब 1100 कर्मी 'सेक्शन अफसर' बनने की रेस में हैं। लेकिन, पदोन्नति न मिलने के कारण वे सेक्शन ऑफिसर नहीं बन पा रहे हैं। जबकि पदोन्नति की सभी शर्तें पूरी करते हैं। पदोन्नति से वंचित इन अधिकारियों ने नॉर्थ ब्लॉक के सामने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
सीएसएस फोरम का कहना है कि जब विभाग को स्थायी पदोन्नति न देकर, अस्थाई यानी एडहॉक पदोन्नति ही देनी थी तो उसमें सभी योग्य एएसओ को शामिल किया जाना था। सीएसएस फोरम इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहा है। पदोन्ïनति का यह मुद्दा संसद में भी उठ चुका है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पदोन्ïनति की राह देखते देखते कई अधिकारी रिटायर हो चुके हैं।
Published on:
11 Jun 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
