
बिहार के बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को पहले तो जमकर पीटा जिससे वह अधमरा हो गया। उसके बाद उसे मरा समझकर चेहरे पर एसिड डालकर उसे जलाने की कोशिश की। मौके पर सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि मामला तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर बहियार का है।
जानकारी के मुताबिक, महेशपुर बहियार में रविवार सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर एक घायल युवक को पड़े देखा। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना पुलिस को दी गई। उधर, सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार भी पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।
इस मामले में ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को मारपीट कर चेहरे पर एसिड डालकर मारा समझ कर खेत के बहियार में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि घायल युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
उधर, घटना के संबंध में तेआय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक को पीटने का मामला उनके संज्ञान में आया है। अपराधियों ने युवक को अधमरा कर उसके चेहरे पर एसिड डालकर उसे झुलसाकर मारने की कोशिश की। थानाध्यक्ष का कहना है कि घायल युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जिन्हें देखकर साफ जाहिर है कि अपराधियों ने युवक की पहले जमकर पिटाई की है फिर उसे मारा समझ कर उसकी पहचान छुपाने की नियत से उसके चेहरे पर एसिड डालकर बहियार में फेंक दिए।
Published on:
27 Aug 2023 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
