12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी, तस्करी केस का मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार

- 700 करोड़ ₹ क़ीमत के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा केस

2 min read
Google source verification
nia.jpg

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। पंजाब के अटारी से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने मुख्य सरग़ना को गिरफ़्तार कर लिया है। भारत ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सिलसिले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के लिए ये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ग़ौरतलब है कि पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार भारत में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी की साज़िश की जा रही है। मादक पदार्थों को लेकर भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के चलते तस्कर कई तरह की साज़िश रच रहे हैं।

अटारी सीमा पर पाकिस्तान की तरफ़ से साज़िश के तहत 102 किलो मादकता पदार्थ की तस्करी की कोशिश की गई थी। इसकी क़ीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 700 करोड़ रुपया बताई जा रही है।। इसी मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने छठे अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया। इसके पहले 5 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया था। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर ये बड़ी गिरफ़्तारी की गई है।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा गिरफ़्तार हरविंदर सिंह उर्फ सोशी पन्नू इस मामले का मुख्य सरगना माना जा रहा है। हरविंदर, मादक पदार्थों की तस्करी करने, उसकी क्वालिटी चैक करने,भारत में उसके प्रसार के साथ-साथ अन्य साजिशों में भी शामिल था।

हरविंदर से पूछताछ में एनआइए को जानकारी मिली है कि वो मादक पदार्थों की खेप छोटे-छोटे ड्रग हेंडलरों को देता था। तस्करी से मिले पैसे को वो अलग अलग चैनल के ज़रिए अवैध कामों में लगाता था। इसके अलावा वह हवाला के ज़रिए ड्रग डीलिंग और अवैध असलहों के ख़रीद फ़रोख़्त में भी पैसे का इस्तेमाल करता था। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी द्वारा गिरफ़्तार हरविंदर पंजाब के तरनतारन ज़िले के नौशेरा पनून गाँव का रहने वाला है।

ग़ौरतलब है कि भारत में मादक पदार्थों के प्रसार की अंतरराष्ट्रीय साज़िश के तहत पंजाब सीमा के ज़रिये 102 किलों मादक पदार्थ देश में भेजा गया था। मादक पदार्थों की ये खेप मुलेठी की बोरी में भरकर भेजी जा रही थी।

इस मामले में जाँच एजेंसी को दुबई के भगौड़े अपराधी तस्कर शाहिद अहमद उर्फ़ क़ाज़ी अब्दुल वदूद की तलाश है। एनआइए सूत्रों के मुताबिक़ हेरोइन की खेप शाहिद द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के नज़ीर अहमद के ज़रिए भारत में भेजी जा रही थी। इस तस्करी में पाकिस्तान से भारत में राज़ी हैदर ज़ैदी को मादक पदार्थों की खेप दी जानी थी। मादक पदार्थों की तस्करी केस मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने राज़ी हैदर ज़ैदी और विपिन मित्तल नाम के दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ़्तार कर लिया है। इसके अलावा एक और अभियुक्त के पास से 1 करोड़ 34 लाख रुपया के मादक पदार्थ को ज़ब्त किए गए।