10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने जताईं संवेदना

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh passed away) का आज सुबह पटना के एक निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने इस संबंध में जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीडि़त थे। उनके निधन के साथ बिहार में कांग्रेस के एक युग का अंत हो गया है।

2 min read
Google source verification
सदानंद सिंह का निधन

सदानंद सिंह का निधन

नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह (Sadanand Singh passed away) का आज सुबह पटना के एक निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने इस संबंध में जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीडि़त थे। उनके निधन के साथ बिहार में कांग्रेस के एक युग का अंत हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (bihar cm nitish kumar), नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

बिहार सीएम सहित तमाम नेताओं ने दीं संवेदनाएं

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिवार और परिजनों की इस दुख के समय में शक्ति दे। इसके साथ ही बिहार के सीएम सहित तमाम नेताओं ने संवेदनाएं व्यक्त की।

बेटे शुभानंद ने दी जानकारी

दिवंगत कांग्रेस नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के अनुसार उनके पिता की तबीयत 8 जुलाई से खराब थी। पहले उन्हें दिल्ली में डाक्टरों की निगरानी में दो सप्ताह तक रखा गया। फिर, पटना लाया गया। अगस्‍त में फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें पटना के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, यहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें: बिहार सीएम के जनता दरबार को तेजस्वी यादव ने कहा ढकोसला, बताई यह वजह

9 बार विधायक रहे सदानंद सिंह

गौरतलब है कि सदानंद सिंह कांग्रेस ही नहीं, बिहार के सबसे बुजुर्ग व बड़े नेताओं में से थे। उन्‍होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) का 9 बार प्रतिनिधित्व किया। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष (Speaker of Bihar Assembly) रह चुके थे। इसके अलावा वे लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री भी रहे। सदानंद सिंह के निधन पर शोक-संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।