
Bihar Weather Forecast Today.
नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार के तराई क्षेत्रों में लो प्रेशर होने के कारण कई दिनों से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं उत्तर बिहार के कुछ जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है।
तीन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी पटना (Bihar Weather Today) सहित मध्य बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण (West Champaran Weather), सुपौल (Supaul Weather) और मधुबनी (Madhubani Weather) में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग से मिली चेतावनी के बाद सूबे के इन इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि राजधानी के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ सकती है। मध्य बिहार में भारी बारिश की अगले दो दिनों तक कोई उम्मीद नहीं है।
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
विभाग की ओर से जारी तात्कालिक अलर्ट (Weather Nowcast) के अनुसार पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, कैमूर, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, रोहतास, नवादा और कटिहार जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं कोलकाता से जारी पूर्वानुमान में 3 सितंबर तक बिहार में मौसम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि हर रोज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जाहिर किए गए हैं।
Updated on:
30 Aug 2021 10:40 am
Published on:
30 Aug 2021 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
