26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिरला ने यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की

नई दिल्ली। लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में एंजेलिका नीब्लर के नेतृत्व में आए यूरोपीय संसद के भारत संबंधी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यूरोपीय संघ के लिए संसदीय मैत्री समूह की पहली बैठक सफलतापूर्वक हुई। मुलाकात के दौरान भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा साझा मूल्यों के महत्व पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों में यह सहमति बनी कि संसदीय आदान-प्रदान सहयोग का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आपसी ज्ञानवर्धन और लोकतांत्रिक संस्थानों के सुदृढ़ीकरण में सहायक है।

इस अवसर पर संसदीय आदान-प्रदान को और गहरा करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग