14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ताहिर हुसैन के साथ सबसे बड़े दोषी अरविंद केजरीवाल’, अंकित शर्मा हत्याकांड के फैसले पर BJP का बड़ा हमला

Gaurav Bhatia press conference Delhi riots: आईबी अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन की सजा के बाद बीजेपी का बड़ा हमला। प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल को बताया सबसे बड़ा गुनहगार; सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भूमिका पर भी उठाए गंभीर सवाल।
2 min read
Google source verification
Gaurav Bhatia press conference Delhi riots

अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को भी दोषी बताया| ( फोटो सोर्स- IANS )

Tahir Hussain conviction Ankit Sharma murder: साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की बर्बर हत्या के मामले में कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के साथ पांच आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। अब इस फैसले के बाद भारी राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेतृत्व पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

बता दें कि मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन को अरविंद केजरीवाल का 'राजनीतिक संरक्षण' प्राप्त था और वह केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहा था।

'केजरीवाल ही ताहिर हुसैन के असली आका'

गौरव भाटिया ने कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल को इस जघन्य हत्याकांड का सह-आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि 'इस मामले का मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन था, जो इस अपराध के समय आम आदमी पार्टी का पार्षद और अरविंद केजरीवाल का दाहिना हाथ था। आज कोर्ट ने ताहिर हुसैन को हत्या (IPC 302), अपहरण (IPC 365) और विभिन्न समूहों के बीच नफरत फैलाने (IPC 153A) के तहत दोषी ठहराया है। ताहिर हुसैन के साथ-साथ ताहिर के साथ मिलकर साजिश रचने वाले पांच अन्य दंगाइयों को भी सजा मिली है। लेकिन ताहिर हुसैन के साथ इस पूरे मामले में सबसे बड़े गुनहगार अरविंद केजरीवाल हैं, जिनके इशारे पर यह सब हुआ और जिन्होंने बाद में इस पर पर्दा डालने (Cover-up) की कोशिश की।' भाटिया ने आगे सवाल उठाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री होने के बावजूद केजरीवाल ने अंकित शर्मा या दिल्ली दंगों में मारे गए 60 से अधिक निर्दोष भारतीय नागरिकों के लिए एक शब्द भी क्यों नहीं बोला।

'सिर्फ हिंदू होने के कारण की गई अंकित शर्मा की हत्या'

अदालत की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह हत्या एक सुनियोजित और गहरी साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य एक विशेष समुदाय को निशाना बनाना था। उन्होंने कोर्ट के आदेश की पंक्तियों को पढ़ते हुए कहा कि 'जब अंकित शर्मा दंगाई भीड़ की तरफ बढ़े, तब ताहिर हुसैन ने भीड़ को उकसाया। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि आरोपी हिंदू विरोधी साजिश के तहत काम कर रहे थे और अंकित की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वह एक हिंदू थे। अंकित के शरीर पर चाकू के 51 घाव थे, जो इस अपराध की क्रूरता को दर्शाते हैं।'

'आप' के डीएनए में वोट बैंक की राजनीति और 'गिद्ध संस्कृति'

भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के उस बयान पर भी कड़ा ऐतराज जताया जिसमें उन्होंने कोर्ट के फैसले को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया था। भाटिया ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का असली चरित्र और 'DNA' है, जो वोट बैंक की खातिर दंगाइयों के साथ खड़ी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग