
boat capsizes in katihar bihar, 2 dead and 5 missing
नई दिल्ली। बिहार से कटिहार जिले में नाव पलटने के 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग अभी भी लापता है,लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना बरारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक नाव में करीब 12 लोग सवार होकर रानी चौक बकिया सुखाय दियारा से आजमपुर शंकर बांध हाट बाजार करने के लिए आ रहे थे। लेकिन ओवरलोड होने की वजह से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 5 से अधिक लोगों को पानी से बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। वहीं 5 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि अंधेरा होने की वजह है लापता लोगों की तलाश में परेशानी हो रही है।
Updated on:
28 Oct 2021 07:49 pm
Published on:
28 Oct 2021 07:47 pm

बड़ी खबरें
View Allदिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
