
देश भर में 13 जगहों पर प्रदर्शनी एवं लाइट एंड म्यूजिक शो का आयोजन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर 2014 में शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरा होने पर संस्कृति मंत्रालय एक विशेष किताब का विमोचन करने जा रहा है। मन की बात के कई एपिसोड्स के दौरान क्षेत्रीय नायकों क्षेत्रीय, महापुरुषों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इन्हीं गुमनाम नायकों के बारे में अमर चित्र कथा द्वारा 12 भागों में 13 भारतीय भाषाओं में पुस्तकें प्रकाशित की जा रही हैं। इन पुस्तकों में अलग-अलग महापुरुषों के जीवन चरित्र के बारे बतलाया गया है।
अमर चित्र कथा द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रकाशित की जा रही इन पुस्तकों का देशभर के अलग-अलग शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस पर होने वाला व्यय संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय अमरचित्र कथा को इन महापुरुषों को लेकर प्रकाशित की जा रही पुस्तक के कॉपीराइट्स देगा। जिससे कि प्रकाशक उसका बाजार में कुछ मूल्य लेकर बेच सकें मूल्य लेकर बेच सकें।
आजादी के अमृत महोत्सव के बजट में जोड़ा जाएगा मन की बात के 100वें में एपिसोड पर होने वाले कार्यक्रम का खर्च
प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 100वें में एपिसोड पर आयोजित कार्यक्रम का व्यय आजादी के अमृत महोत्सव में जोड़ा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने मन की बात के सौ कड़ी पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के बजट के बारे में पूछे सवाल पर उन्होंने पत्रिका को बताया कि इसका खर्च अमृत महोत्सव के साल भर चल रहे कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा। उन्होंने १००वें एपिसोड पर चलने वाले कार्यक्रम पर होने वाले कुल खर्च का सही विवरण तो नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा कि सारा व्यय संस्कृति मंत्रालय द्वारा को मिले बजट से होगा।
13 जगहों पर प्रदर्शनी, लाइट और म्यूजिक शो का होगा आयोजन
देश भर में 13 जगहों पर प्रदर्शनी एवं लाइट एंड म्यूजिक शो का आयोजन केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने बताया की राजस्थान, महाराष्ट्र,गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, दिल्ली सहित सहित देशभर के 13 ऐतिहासिक किले 30 अप्रैल को मन की बात को लेकर प्रदर्शनी एवं लाइट एंड म्यूजिक शो का भी आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी का विषय मन की बात में उठाए गए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, संवर्धन, युवाओं से जुड़े विषय, पर्यावरण को लेकर की गई बात होगा। इसके अलावा जिन क्षेत्रों को लेकर प्रधानमंत्री ने मन की बात में चर्चा की थी। उसका भी लाइट एंड म्यूजिक शो और प्रदर्शनी में जिक्र किया जाएगा।
Published on:
27 Apr 2023 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
