10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

फैसला ऑन द स्पॉट…देर रात पार्क में आपत्तिजनक हाल लड़का-लड़की देख BJP पार्षद ने काटा बवाल

Delhi: दिल्ली के कोंडली में भाजपा पार्षद मुनेश डेढा ने अचानक देर रात पार्क का निरीक्षण किया। जहां नाबालिग लड़कियां और लड़के आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए।

2 min read
Google source verification
boy and girl late night objectionable condition found in Delhi City Park BJP councillor angry

दिल्ली के सिटी पार्क में आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए लड़के-लड़कियां।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कोंडली वार्ड की भाजपा पार्षद मुनेश डेढा ने एक पार्क का देर रात अचानक निरीक्षण किया, जहां कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। इस दौरान भाजपा पार्षद ने सभी लड़के-लड़कियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि आज तो इन्हें पुलिस के हवाले करके छोड़ा जा रहा है, लेकिन भविष्य में अगर इस पार्क में कोई ऐसी कंडीशन में पाया जाएगा तो फैसला ऑन द स्पॉट होगा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली की कोंडली भाजपा पार्षद ने काटा बवाल

दिल्ली के कोंडली वार्ड में भाजपा पार्षद मुनेश डेढा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से पार्क में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते उन्होंने रात में अचानक पार्क का निरीक्षण किया, जहां कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पूछताछ करने पर ये लड़के-लड़कियां पार्क में आने और अनुचित काम करने का कारण नहीं बता पाए। इसके चलते उनके परिजनों से बात की गई और उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान साफ चेतावनी भी दी गई कि अगर दोबारा यहां पाए गए तो फैसला ऑन द स्पॉट किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा पार्षद मुनेश डेढा अपने क्षेत्र के एक पार्क का सोशल पुलिसिंग करते नजर आ रही हैं। इसी बीच वह पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों से पूछताछ करने लगती हैं। इसमें लड़के-लड़कियां कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं। इसी बीच उन्होंने नाबालिग लड़कियों से उनका नाम पूछा। लड़कियां हिन्दू थी और उनके साथ मौजूद लड़का मुस्लिम था। हालांकि पूछने पर लड़के ने कहा कि वह लड़कियों को नहीं जानता, लेकिन लड़कियों ने बताया कि वह उसके साथ ही थीं। यह वीडियो वसुंधरा एन्‍क्लेव स्थित सिटी पार्क की है।

मुस्लिम लड़के के साथ नशा कर रही थीं लड़कियां

भाजपा पार्षद का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके अनुसार पार्क में देर रात दो नाबालिग लड़कियां एक मुस्लिम लड़के के साथ नशा करती पाई गईं। भाजपा पार्षद के अनुसार, मुस्लिम लड़का ही लड़कियों को नशा करवा रहा था। इसके बाद मुनेश डेढा ने मुस्लिम लड़के के पिता को फोन कर सारी जानकारी दी और पुलिस को बुला लिया। इसी बीच पार्क में एक बेंच पर लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालात में पाए गए। भाजपा पार्षद ने उन्हें भी फटकार लगाते हुए परिवार वालों को जानकारी दी।

लड़कियों की मां पहुंची पार्क

भाजपा पार्षद के अनुसार, पार्क में जो हिन्दू नाबालिग लड़कियां नशा करते हुए पकड़ी गईं, उनमें से एक की मां भी सूचना मिलने के बाद पार्क पहुंची थी। लड़की की मां ने भाजपा पार्षद को बताया कि उनकी बेटी नशा करती है और लड़कों के साथ घूमती है। वह उनकी एक बात भी नहीं सुनती। इसके बाद पार्षद ने लड़की को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में पार्क आने से मना कर दिया। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में कोई भी इस पार्क में आपत्तिजनक काम करता मिला तो फैसला ऑन द स्पॉट होगा।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग