5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौर्य दिवस : केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) ने कच्छ में सरदार पोस्ट की रक्षा करनेवाले जाँबाज़ जवानों को दी श्रद्धांजलि

- शौर्य-वीरता की परंपरा को हमेशा क़ायम रखेगा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल -अनीश दयाल सिंह

3 min read
Google source verification
saurya.jpg

पाकिस्तान को शिकस्त देने वाली सरदार पोस्ट की लड़ाई में जीवित बचे सीआरपीएफ़ के एक मात्र जवान किशन सिंह को सम्मानित करते CRPF के महानिदेशक

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बल के जांबाज जवानों को गर्व से याद किया। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स के आला अफ़सरों और जवानों ने CRPF सीआरपीएफ़ के शहीद जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि दी।

शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में साल 1965 में कच्छ के रण में सरदार पोस्ट की एतिहासिक लड़ाई में शहादत देने वाले, देश की आन-बान-शान बचानेवाले जांबाज जवानों की गौरव गाथा को भी याद किया गया। सरदार पोस्ट पर पाकिस्तान सेना द्वारा साज़िश के तहत किए गए हमले में उसकी रक्षा करते हुए बल के कई जवान शहीद हो गए थे। बल के जवानों ने पाकिस्तान सेना की साज़िश को नाकाम कर दिया था।

शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किशन सिंह को भी सम्मानित किया गया। किशन सिंह, सरदार पोस्टर की लड़ाई में जीवित बचे एक मात्र जवान है। सीआरपीएफ़ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने किशन सिंह को सभी पीढ़ियों के लिए आदर्श बताया।

राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित पुलिस मेमोरियल ग्राउंड में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महानिदेशक अनीश दयाल सीआरपीएफ़ अधिकारी संस्थान ‘शौर्य’ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे। यहाँ केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने ‘शौर्य’ वसंत कुंज में आयोजित समारोह में देश की रक्षा करने वाले जवानों को मेडल बहादुरी का मेडल देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में वीरता पुरस्कार पाने वाले 48 लोगों को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा आठ अन्य अफ़सरों और जवानों को असाधारण आसूचना मेडल से सम्मानित किया गया। असाधारण आसूचना मेडल केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के इंटेलिजेंस यूनिट में काम करने वाले जवानों और अफ़सरों के लिए होता है। इंटेलिजेंस यूनिट में काम करने के दौरान तमाम खुफिया जानकारी, बल के अफ़सरों और जवानों को देकर बड़े ऑपरेशंस को क़ामयाब बनाने और शानदार और वीरता से भरे काम करने के लिए दिया जाता है।

इस मौक़े पर बोलते हुए महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने कहा कि चाहे वो माओवादियों के ख़ात्मे की बात हो या जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने से जुड़ी कार्यवाही हो, CRPF हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है ।आतंकवादियों को ख़त्म करने में CRPF हमेशा सबसे आगे रहता है। देश पर आने वाली हर मुश्किल का सामना डटकर करता है और देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिला देता है।

अनीश दयाल सिंह ने बल के जवानों की वीरता का गुणगान करते हुए तमाम लड़ाइयों का उल्लेख किया, जिसमें केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनीश दयाल सिंह ने हॉट स्प्रिंग की लड़ाई, संसद पर हमला, छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा में नक्सली हमला, नक्सलियों को मार गिराने के साथ साथ तमाम आतंकवादियों और माओवादियों माओवादियों है से ज़ब्त किए गए असलहा की बात भी बतायी।

इस मौक़े पर अफ़सरों वीर नारियों का भी उल्लेख किया और कहा कि आम जनमानस में CRPF के प्रति एक बड़ा विश्वास है।भारत के लोगों के विश्वास को क़ायम रखना सीआरपीएफ़ (CRPF) के प्रत्येक जवान और अफ़सरों का कर्त्तव्य है।