12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: बाटला हाउस में बसपा के पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या

राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस में मेरठ के एक बसपा पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: बाटला हाउस में बसपा के पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या

दिल्ली: बाटला हाउस में बसपा के पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी अपराधियों के हौसले बलंद हैं और किसी भी वारदात को बेहिचक अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस में मेरठ के एक बसपा पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलवरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम दिलशाद है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का पंचायत सदस्य है।

दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है अपराध

आपको बता दें राजधानी दिल्ली में दिन ब दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी वर्ष मई महीने में दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक शख्स ने 25 वर्षीय एक लड़की के घर घुसकर गोली मार दी थी। बाद में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि लड़की और आरोपी दोनों रिलेशनशिप में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के कारण लड़के ने गुस्से में आकर लड़की के घर पहुंच गया और फिर परिवार वालों के सामने ही गोली मार दी। इससे लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। इसके अलावे इसी वर्ष जुलाई महीने में ही एक अन्य मामले में राजधानी के केशव पुरम इलाके में दिन दहाड़े ही बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर उनके 40 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने बताया था कि एक मेडिकल कंपनी के लिए कैश कलेक्शन का काम करने वाले तेजपाल और राजकुमार नाम के दो लड़के कैश लेकर जा रहे थे कि तभी केशव पुरम फ्लाइओवर के पास बदमाशों ने पीछा करते हुए कैश लूटने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों को गोली मार दी और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को पता था कि वे लोग कैश लेकर जा रहे है। तभी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।