12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोहे की रॉड से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

साल पहले ही दोनों ने घर वालों से बगावत कर प्रेम विवाह किया था।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Sep 03, 2018

Murder

लोहे की रॉड से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

बरेली। बारादरी में पति ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।दो साल पहले ही दोनों ने घर वालों से बगावत कर प्रेम विवाह किया था लेकिन रविवार को पति ने पत्नी को घर में घुस कर उसे पीट पीट कर मार डाला। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

बारादरी इलाके के कालीबाड़ी के रहने वाले राहुल ने मोहल्ले की शालिनी ने दो साल पहले प्रेमविवाह किया था। शादी के बाद से ये लोग संजयनगर में रहने लगे थे।लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही राहुल और शालिनी में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि राहुल अक्सर शालिनी को मारता पीटता भी था। इसकी शिकायत शालिनी ने बारादरी पुलिस से भी की थी। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को मॉडल टाउन चौकी पर बुलाया था। शालिनी के घर वाले चौकी पर गए हुए थे और शालिनी घर में अकेली थी इसका पता जब राहुल को चला तो वो घर पहुंच गया और उसने शालिनी को जमकर पीटा। इसकी सूचना जब शालिनी के परिजनों को लगी तो वो उसे लेकर अस्पताल गए जहां पर शालिनी की मौत हो गई। शालिनी के परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर पहले कार्रवाई कर देती तो ये घटना नहीं होती।

पुलिस ने जांच की शुरू

शालिनी की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ बारादरी सतीश कुमार ने बताया कि अभी मामले में तहरीर ली गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।अभी आरोपी फरार है।

परिजनों ने किया हंगामा

वहीं शालिनी की मौत की सूचना पर उसके परिजनों ने कालीबाड़ी में हंगामा कर दिया और रोड जाम करने की कोशिश की। जिसके बाद काफी तादात में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को शान्त कराया।