बांदा. जनपद में आज थाना दिवस के अवसर पर डीएम और एसपी ने शहर कोतवाली में जनता दरबार लगाया जहां पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर भारी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जहां कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तो कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी त्योहारों को लेकर भी स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में बैठक की गई और त्योहारों को शांति ढंग से मनाया जाए इसमें सहयोग करने की भी अपील की।
समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण
आपको बता दें कि आज थाना दिवस के अवसर पर शहर कोतवाली में जिलाधिकारी हीरालाल और पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने लोगों की समस्याओं को सुना व मौके पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं 2 दिन पहले ही जिले के कप्तान पद की कुर्सी संभालने वाले कप्तान एस आनंद ने बताया कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि आम जनता में पुलिस की छवि सुधरे यहां के लोगों को यह विश्वास दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है।
लोगों की समस्याओं को सुना जाए
वहीं अपराधियों में निडर होना चाहिए कि अगर वह प्राप्त करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। इसके अलावा तमाम छुट्टी पड़ी चीजों पर भी उनका ध्यान रहेगा और एक कोशिश रहेगी की ओर ध्यान देते हुए लोगों की समस्याओं को सुना जाए, उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए और यहां की पुलिस की छवि आम लोगों की नजरों में अच्छी हो।