30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमेशा नहीं खेल सकते, प्रशासन में भी नहीं रह सकते : गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष पद से हटने की खबर के बीच सौरव गांगुली ने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रशासन में स्थायी तौर पर नहीं रह सकता है। बोर्ड में भी किसी भी पद पर कोई भी शख्स परमानेंट नहीं है। सौरव ने कहा मैं अब कुछ और करने जा रहा हूं। मेरे क्रिकेट करियर के 15 साल काफी बेहतरीन रहे। मैं पहले कैब अध्यक्ष बना, फिर बीसीसीआइ अध्यक्ष बना और अब मैं कुछ और करूंगा।

less than 1 minute read
Google source verification
हमेशा नहीं खेल सकते, प्रशासन में भी नहीं रह सकते : गांगुली

हमेशा नहीं खेल सकते, प्रशासन में भी नहीं रह सकते : गांगुली

गुरुवार को बंधन बैंक का ब्रांड एंबेसडर बने गांगुली ने कहा कि आप हमेशा नहीं खेल सकते। हमेशा प्रशासक भी बने नहीं रह सकते लेकिन दोनों काम में मजा आया। सिक्के के दोनों पहलू देखना रोचक रहा। आगे कुछ और बड़ा करूंगा। एक प्रशासक के रूप में आपको टीम के लिए बहुत योगदान देना होता है और चीजों को बेहतर बनाना होता है। मैं एक खिलाड़ी होने के नाते इसे समझा। मैंने एक प्रशासक के रूप में अपने समय का पूरा आनंद लिया। वे बंधन बैंक की ओर ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के कार्यक्रम में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
--
खिलाड़ी के रूप में चुनौतियां अधिक
सौरव ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में चुनौतियां एक प्रशासक के मुकाबले अधिक थी। मैं आठ साल प्रशासन में रहा लेकिन मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर की चुनौतियां अधिक होती हैं। प्रशासक के पास गलतियां सुधारने का समय होता है लेकिन टेस्ट मैच में सुबह ग्लेन मैकग्रा की गेंद पर आप आउट हो गए तो आपके पास सुधार का कोई मौका नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन, उपलब्धियां और तरक्की छोटे-छोटे लक्ष्य के बारे में नहीं है। आप एक दिन में सचिन तेंदुलकर, अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते। आपको अपना जीवन, समय, दिन, सप्ताह और महीने देने पड़ते हैं। यही सफलता की कुंजी है।
--
बतौर प्रशासक ये सुनहरे पल
बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे यह बहुत अच्छा लगा। पिछले तीन साल में कई अच्छी चीजें हुई। कोरोना काल में आईपीएल हुआ जो पूरे देश के लिए कठिन समय था। प्रसारण अधिकार रिकॉर्ड दाम पर बिके। अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता। काश महिला टीम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत पाती। टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती थी। सीनियर टीम आस्ट्रेलिया में जीती। बतौर प्रशासक ये सुनहरे पल थे।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग