CBSE Class 12 Exams 2021: शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्र 12वीं कक्षा में 14 महीने से अधिक समय से पढ़ रहे हैं। निजी तौर पर, मेरा मानना है कि हमें परीक्षा के संबंध में अनिश्चितता को दूर करना चाहिए और ऐसा निर्णय लेना चाहिए जो छात्र हित में हो। हमारा ध्यान अब एक समान मूल्यांकन नीति विकसित करने, सभी शिक्षकों और छात्रों के टीकाकरण और अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कूलों, कॉलेजों के परिसरों की सुरक्षित बहाली पर होना चाहिए। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों के लिए केंद्र ने राज्यों से दो विकल्पों पर प्रतिक्रियाएं मांगी थी। हमने अपनी प्रतिकियाओं से अवगत करा दिया है।