28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ के शिक्षाविद् संधु राज्यसभा के सदस्य मनोनीत

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Suresh Vyas

•

Updated: 30 Jan 2024, 10:05 PM IST

चंडीगढ़ के शिक्षाविद् संधु राज्यसभा के सदस्य मनोनीत

चंडीगढ़ के शिक्षाविद् संधु राज्यसभा के सदस्य मनोनीत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चंडीगढ़ के शिक्षाविद् सतनामसिंह संधु को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया है। उन्हें मनोनीत सदस्यों का एक पद रिक्त होने पर राज्यसभा सदस्य बनाने की अधिसूचना मंगलवार को गृह मंत्रालय ने जारी की।

किसान के बेटे संधु देश के प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं। बचपन में शिक्षा के लिए कड़ा संघर्ष करने वाले संधु ने चंडीगढ़ में विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित करने को अपने जीवन का ध्येय बनाकर काम किया और साल 2001 में मोहाली में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय खोला। इसे क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में स्थान मिला। विश्वविद्यालय यह रैंक हासिल करने वाला एशिया का पहला निजी विवि है। इसके अलावा वे लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल करने वाले अहम मददगार के रूप में जाना जाता है। उनके दो एनजीओ इंडिया माइनोरिटी फाउंडेशन और न्यू इंडिया डवलपमेंट फाउंडेशन साम्प्रदायिक सौहार्द्र, स्वास्थ्य व वैलनेस के लिए काम कर रहे हैं।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संधु के मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सामुदायिक सेवा में उनका समृद्ध कार्य और शिक्षा, नवाचार व सीखने के प्रति उनका जुनून राज्यसभा के लिए ताकत का बड़ा स्रोत होगा।