18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi: साउथ दिल्ली के बिजी फ्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर हो रहा मेंटेनेंस वर्क, जानें कब तक रखरखाव कार्य के पूरा होने की है उम्मीद?

साउथ दिल्ली के सबसे बिजी फ्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंची। उनके साथ पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

3 min read
Google source verification
Delhi: साउथ दिल्ली के बिजी फ्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर हो रहा मेंटेनेंस वर्क, कब तक रखरखाव कार्य के पूरा होने की है उम्मीद?

साउथ दिल्ली के सबसे बिजी प्लाईओवर में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि लोगों को लोगों को जाम से निजात दिलाना सीएम की प्राथमिकता है, इसलिए वे स्वयं इस कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक से निजात मिले। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां दिन-रात काम किया जा रहा है और 31 मार्च तक फ्लाईओवर के पहले हिस्से के मेंटेनेंस का काम पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा किया कि, सीएम के सुझाव पर यह निर्णय भी लिया गया है कि फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान दो में से एक लेन ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा। जिससे लोगों को जाम से न जूझना पड़ें।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा किया कि पिछले दिनों यहां जाम लगने की शिकायत पर जल्दी संज्ञान लेते हुए काम रफ्तार को बढ़ाने और 50 दिन के बजाय मेंटेनेंस के काम को महीने भर के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए थे। दिल्ली सरकार के अनुसार पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा रोजाना चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की समीक्षा की जा रही है। जिससे मेंटेनेंस का कार्य समय के साथ पूरा हो सके और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। पीडब्ल्यूडी मंत्री की तरफ से 25 मार्च को दोबारा इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया जाएगा।

ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बेहतर ढंग से बनाया जाए एक्शन प्लान

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निरीक्षण के कहा कि फ्लाईओवर के पहले हिस्से का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा और इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। काम कि रफ्तार बनी रहे इसके लिए वे स्वयं 25 मार्च को दोबारा एक बार फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगी। पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के साथ संयुक्त निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट का एक्शन प्लान बनाया जाए। जिससे दूसरे हिस्से के मेन्टेनेंस के दौरान ट्रैफिक न लगे।

पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है फ्लाईओवरों के रखरखाव का कार्य

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना और उनकी सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में समय-समय पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों व फ्लाईओवेरों के रखरखाव का कार्य किया जाता है। जिससे इनकी मजबूती बढ़ती है और लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से भी ये महत्वपूर्ण है| लेकिन हम ये भी सुनिश्चित कर रहे है कि इस दौरान लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं, कई दिनों से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर चल रहे मेंटनेंस कार्य से इस फ्लाईओवर के आसपास काफी ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी मंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ लगातार इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया जा रहा है।