12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिस्कुट के प्लास्टिक जार में छिपाकर ले जा रहा था 44900 यूएस डॉलर, IGI एयपोर्ट पर CISF ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से एक पैसेंजर को 44900 अमरीकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया। पैसेंजर अपने हैंड बैग में एक प्लास्टिक के बिस्कुट जार के अंदर गुप्त तरीके से छुपाकर ले जा रहा था।

2 min read
Google source verification
बिस्कुट के प्लास्टिक जार में छिपाकर ले जा रहा था 44900 यूएस डॉलर, IGI एयपोर्ट पर CISF ने किया गिरफ्तार

बिस्कुट के प्लास्टिक जार में छिपाकर ले जा रहा था 44900 यूएस डॉलर, IGI एयपोर्ट पर CISF ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार के तमाम दावों के बाद भी अपराधों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से एक पैसेंजर को 44900 अमरीकी डॉलर के साथ गिरफ्तार किया। पैसेंजर अपने हैंड बैग में एक प्लास्टिक के बिस्कुट जार के अंदर गुप्त तरीके से छुपाकर ले जा रहा था। सीआइएसएफ ने पैसेंजर को गिरफ्तार कर आईजीआई के कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया है। अब आगे की जांच पड़ताल कस्टम अधिकारी करेंगे। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पैसेंजर एक साथ इतने अमरीकी डॉलर लेकर कहां जा रहा था और उन्हें यह पैसा कहां से मिला। इसके तार किसके साथ जुड़े हैं।

रविवार को नशीले पदार्थ के साथ एक यात्री को किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को ही इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीआईएसएफ ने एक व्यक्ति को 24 किलो नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। सीआईएसएफ ने 24 किलोग्राम 'सूडो एफेड्रिन’ जो कि एक प्रकार का नशीला पदार्थ है, इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए हैं। इतने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को ज़ाम्बिया के एक यात्री क्रिकेट थाईपैड में छुपाकर ला रहा था। नशीले पदार्थ को जब्त करने के बाद सीआईएसएफ ने यात्री को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया था। अब एनसीबी आगे की जांच कर पता लगा रही है कि आखिर ज़ाम्बिया का रहने वाला इस यात्री का नेटवर्क किसके-किसके साथ जुड़ा हुआ और इतनी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को कहां सप्लाइ करने वाला था।

दिल्ली: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों से करता था अश्लील बातें, गिरफ्तार

इसी वर्ष मई में एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट का किया था भांडाफोड़

आपको बता दें कि इससे पहले इसी वर्ष मई के महीने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया था। इस ड्रग्स को पार्सल के जरिय मंगाया जाता था और इसके इस रैकेट का तार थाईलैंड से लेकर गोवा तक फैला था। इस मामले में एनसीबी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए अारोपियों के पास से 360 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत कई करोड़ रुपए आंकी गई थी। बता दें कि एनसीबी को खुफिया जानकारी मिली थी कि विदेश से नागपुर में पार्सल के जरिए ड्रग्स भेजी जाती है। इस पर एनसीबी ने जाल बिछाया और फिर जैसे ही थाईलैंड से आया एक पार्सल लेने एक महिला आई फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब पार्सल को खोला गया तो उसमें कोकीन मिली। इस मामले में महिला से पूछताछ के बाद उसके एक सहयोगी और उसकी बेटी को भी गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।