28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, लेकिन महज 15 प्रतिशत का ही सत्यापन

राजस्थान में वर्ष 2025-26 के दौरान 72 विभागों ने 11.57 करोड़ पौधे लगाने और उनकी जियो टैगिंग का दावा किया है, लेकिन इनमें से केवल 1.69 करोड़ यानी करीब 14.6% पौधों का ही सत्यापन किया गया। सत्यापित पौधों में से 1.36 करोड़ पौधे जीवित पाए गए, जिससे सत्यापित पौधों का जीवित रहने का प्रतिशत 80.83 फीसदी रहा।
2 min read
Google source verification
Tree Plantation

नई दिल्ली। राजस्थान में पिछले साल सरकारी रिकॉर्ड में पौधारोपण का आंकड़ा साढ़े ग्यारह करोड़ तक पहुंच गया, लेकिन करीब 85 फीसदी पौधों का सत्यापन ही नहीं हुआ। राजस्थान में वर्ष 2025-26 के दौरान 72 विभागों ने 11.57 करोड़ पौधे लगाने और उनकी जियो टैगिंग का दावा किया है, लेकिन इनमें से केवल 1.69 करोड़ यानी करीब 14.6% पौधों का ही सत्यापन किया गया। सत्यापित पौधों में से 1.36 करोड़ पौधे जीवित पाए गए, जिससे सत्यापित पौधों का जीवित रहने का प्रतिशत 80.83 फीसदी रहा। यह जानकारी सोमवार को लोकसभा में सीकर सांसद अमराराम के प्रश्न के लिखित जवाब में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की ओर से पेश आंकड़ों में सामने आई।

आंकड़े बताते हैं कि पौधारोपण और उसके वास्तविक सत्यापन के बीच भारी अंतर है। कई विभागों ने लाखों पौधे लगाने का दावा किया, लेकिन उसका बहुत कम हिस्सा ही जियो टैगिंग के जरिए सत्यापित हो सका। लोकसभा में सरकार ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान वन विभाग ने पौधारोपण और रखरखाव पर 127.78 करोड़ रुपये खर्च किए।

शिक्षा विभाग सबसे आगे, सत्यापन केवल 7%

सबसे अधिक 4.03 करोड़ पौधे शिक्षा विभाग ने लगाए, लेकिन इनमें से केवल 28.63 लाख पौधों का सत्यापन हुआ। यानी कुल पौधारोपण का लगभग 7 फीसदी ही जांच के दायरे में आया। सत्यापित पौधों में 75.52 फीसदी जीवित पाए गए।

वन विभाग ने लगाए 2.03 करोड़ पौधे, आधे से भी कम का सत्यापन

वन विभाग ने 2.03 करोड़ पौधे लगाए, लेकिन 95.42 लाख पौधों का ही सत्यापन कराया। सत्यापित पौधों में 87.58 फीसदी जीवित मिले।

इन विभागों में सबसे बड़ा सत्यापन अंतर

विभाग लगाए गए पौधे सत्यापित
शिक्षा 4.03 करोड़ 28.63 लाख
वन विभाग 2.03 करोड़ 95.42 लाख
ग्राम पंचायत (वीबी-जी) 1.90 करोड़ 20.74 लाख
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास 59.34 लाख 4.33 लाख
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 56.34 लाख 64,838
वाटरशेड एवं मृदा संरक्षण 34.27 लाख35,420
कृषि विभाग 14.19 लाख 1.18 लाख
पीडब्ल्यूडी 13.38 लाख 62,168

कई विभागों में सत्यापन बेहद कम

उद्योग विभाग : 1.66 लाख पौधे, सत्यापन केवल 2,342

खेल एवं युवा मामले विभाग : 1.10 लाख पौधे, सत्यापन केवल 361

पर्यटन विभाग : 14,394 पौधे, सत्यापन 500

तकनीकी शिक्षा विभाग : 17,019 पौधे, सत्यापन केवल 30

सामान्य प्रशासन विभाग : 5,977 पौधे, सत्यापन 62

वित्त विभाग : 5,308 पौधे सत्यापन केवल 156

कुल

जियो टैग पौधे: 11,57,72,615
सत्यापित: 1,69,35,195
जीवित: 1,36,88,769
मृत: 32,46,426
जीवित रहने की दर: 80.83%

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग