23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छ भारत अभियान यूपी-दिल्ली में फ्लॉप

कुछ  महत्वपूर्ण राज्यों में पीएम मोदी का स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान पूरी तरह से फेल रहा है

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Oct 02, 2016

delhi news

delhi news

नई दिल्ली.
कुछ महत्वपूर्ण राज्यों में पीएम मोदी का स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान पूरी तरह से फेल रहा है। यूपी के अलावा राजधानी दिल्ली, बिहार और पंजाब भी इस सूची में शामिल हैं। ये चौंकाने वाले आंकडे स्वच्छता अभियान को लेकर हुए एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आए हैं। इस सर्वे में 19 राज्यों और 60 शहरों के एक लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है।


ये राज्य भी पिछड़ रहे
स्वच्छ भारत अभियान में न केवल दिल्ली और उत्तर प्रदेश बल्कि पंजाब जैसे संपन्न राज्य भी पिछड़ रहे हैं। इस सूची में बिहार भी शामिल है।

इन राज्यों में मिली गति
आंध्र प्रदेश, एमपी, गुजरात व महाराष्ट्र में अभियान की प्रगति देखने को मिली। वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में थोड़ा सुधार देखने को मिला। इस सर्वे में सामने आया कि अपनी जिम्मेदारी निभाने में नगरीय निकाय भी नाकामयाब रहे है। साथ ही भारत के लोगों में जागरूक नागरिक के भाव में भी कमी पाई गई, जिससे अभियान को सफलता नहीं मिल पाई है।

सर्वे में यह भी आया सामने
इस सर्वे में करीब 41 प्रतिशत लोगों ने इस बात को स्वीकार किया कि नगरीय निकाय अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से फेल हुए हैं। वहीं 61 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इस अभियान की वजह से जगह-जगह स्थिति में कुछ सुधार आया है। 34 प्रतिशत लोगों के अनुसार सफाई में कुछ सुधार हुआ है। 18 प्रतिशत ने कहा कि इस मसले पर ज्यादा सुधार हुआ है। 9 प्रतिशत का कहना था काफी ज्यादा सुधार हुए हैं। जबकि 39 प्रतिशत नागरिकों को लगता है कि इस अभियान का कोई भी असर नहीं हुआ है।

यहां सर्वाधिक सुधार
बेलगाम, मेंगलुरु, उदयपुर, कोयंबटूर, देहरादून, हैदराबाद, मदुरै और कोलकाता जैसे शहरों में सबसे ज्यादा सुधार।

01 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया सर्वे में
19 राज्यों और 60 शहरों के लोग सर्वे में शामिल
20त्न ने माना अभियान के बाद बढ़े पब्लिक टॉयलेट