28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: सीएम केजरीवाल भविष्यवाणी, 2019 में 9 फीसदी वोटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

2019 में भाजपा का सूफड़ा साफ होने की बात कहने वाले सीएम केजरीवाल ने अब कांग्रेस के बारे में भी भविष्यवाणी की है।

2 min read
Google source verification
news

दिल्ली: सीएम केजरीवाल भविष्यवाणी, 2019 में 9 फीसदी वोटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों भविष्यवाणी करने में लगे हैं। 2019 में भाजपा का सूफड़ा साफ होने की बात कहने वाले सीएम केजरीवाल ने अब कांग्रेस के बारे में भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुख्य मुकाबला होगा, जबकि कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट पर ही संतोष करना होगा।

केरल: शवों को मयस्सर नहीं दो गज जमीन, दिल्ली के पादरी ने अंतिम संस्कार के लिए दान की अपनी जमीन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हिंदी में ट्वीट कर कहा कि आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस केवल नौ प्रतिशत वोटों पर ही सिमट कर रह जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि लोगां का मानना है कि केवल आप ही दिल्ली वालों के हक की लड़ाई लड़ती है। जबकि उनकी सोच है कि भाजपा और कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की आवाज नहीं उठाते। यहां तक की दिल्ली के लोग तो यह भी सोचते हैं कि अगर सातों सांसद आप के होते तो न सीलिंग होती और न ही मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटों पर सफलता प्राप्त् की थी।

चुनाव हारने पर फिल्म देखने चले जाते थे वाजपेयी, लाइन में लगकर खरीदा था डिज्नीलैंड का टिकट

आपको बता दें कि इसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खेल खत्म हो चुका है। आने वालो लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि लोगों को पता है कि वह भाजपा ही है, जिसने दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने का काम किया है। अब लोकसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।