वहीं, एक और अहम बदलाव के तहत दिल्ली जल बोर्ड ने पानी और सीवर कनेक्शन के इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। यह दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अभी तक रिहायशी इलाकों में पानी के कनेक्शन के लिए शुल्क 243.11 रुपये था। जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 255.27 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया है। इसी तरह सीवर कनेक्शन शुल्क 145.87 से बढ़कर 153.16 रुपये प्रति वर्गफुट हो गया है।