17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के मुकेश गोयल हुए आप में शामिल

मनीष सिसोदिया बोले, दिल्ली सरकार से प्रभावित हो थाम रहे नेता आप का हाथ अंतिम समय तक कांग्रेस की ओर से हुए मान मनौव्वल के प्रयास

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस के मुकेश गोयल हुए आप में शामिल

कांग्रेस के मुकेश गोयल हुए आप में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 2022 में प्रस्तावित एमसीडी चुनाव से ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस नेता मुकेश गोयल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। मुकेश गोयल दिल्ली नगर निगम कांग्रेस दल के नेता रह चुके है।

वर्तमान में दिल्ली के तीनों निगमों में भाजपा का कब्जा है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को पिछली बार नगर निगम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसबार आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। गोयल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मजबूती मिलने की उम्‍मीद है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुकेश गोयल को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर मुकेश गोयल ने कांग्रेस छोड़ पार्टी का दामन थामा है। दिल्‍ली नगर निगम में 272 वार्ड हैं, जिसमें से उत्तरी एमसीडी और दक्षिणी एमसीडी में 104-104 वार्ड, तो पूर्वी एमसीडी में 64 वार्ड आते हैं।

कांग्रेस ने आखिरी वक्त तक किए मनाने के प्रयास

सूत्रों के मुताबिक, मुकेश गोयल को अंतिम समय तक दिल्ली कांग्रेस की ओर से मनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, अनिल भारद्वाज ने मुकेश गोयल से मुलाकात कर कांग्रेस से ही जुड़े रहने के लिए काफी समझाईश की थी।