23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: आज शाम 6:30 बजे के बाद बंद रहेंगे ऑफिस और दुकान, केजरीवाल ने पूछा- ‘क्या फिर अपने ही बच्चों पर होगा हमला

Arvind Kejriwal Latest News : नई दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में हलचल अचानक चरम पर पहुंच गई है। आसपास बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए दुकानें और दफ्तर समय से पहले बंद करने के फरमान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार की नीयत पर सीधे सवाल दागे हैं।
2 min read
Google source verification
Connaught Place Closed Today, Arvind Kejriwal Latest News

Arvind Kejriwal Latest News : कनॉट प्लेस बंद करने का आदेश, भारी सुरक्षा तैनात... केजरीवाल के बयान के बाद बढ़ी सियासी गर्मी (फोटो सोर्स:@Amazing38170441

Connaught Place Closed Today: राजधानी दिल्ली का सबसे गुलजार रहने वाला कारोबारी केंद्र 'कनॉट प्लेस' (CP) गुरुवार शाम अचानक छावनी में तब्दील होता नजर आया। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बिगड़ती स्थिति और सुरक्षा के गंभीर खतरे को देखते हुए 'न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन' (NDTA) ने एक बेहद महत्वपूर्ण और आपातकालीन एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत कनॉट प्लेस की तमाम दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट्स को आज यानी 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक पूरी तरह बंद करने की सख्त हिदायत दी गई है।

NDTA के अध्यक्ष अतुल भार्गव द्वारा हस्ताक्षरित इस सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि एनडीएमसी (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन से फोन पर मिली कड़ी सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है। एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों, व्यापारियों और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनहोनी, संपत्ति के नुकसान और जनहानि से बचने के लिए समय रहते सहयोग करें और दुकानों के शटर गिरा दें।

केजरीवाल का तीखा हमला: "क्या फिर अपनों पर ही बल प्रयोग होगा?"

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद कराने के इस आदेश और इलाके में बढ़ी हलचल के तुरंत बाद सियासत में भारी उबाल आ गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा:

"आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं। चारों तरफ भारी सुरक्षा बल तैनात है और एम्बुलेंस का तांता लगा हुआ है। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने ही बच्चों पर बर्बरतापूर्वक हमला करने जा रही है?"

आखिर क्यों बने ऐसे हालात?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों और विभिन्न संगठनों का जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के चलते राजीव चौक, पटेल चौक समेत दिल्ली मेट्रो के करीब 16 स्टेशनों को आम यात्रियों के लिए बंद करना पड़ा है।

जंतर-मंतर से सटा होने के कारण कनॉट प्लेस और संसद मार्ग वाले रास्तों पर सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। सड़कों पर कई एम्बुलेंस की मौजूदगी और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती से किसी बड़े पुलिस एक्शन या टकराव की आशंका जताई जा रही है। इसी संभावित बवाल और भगदड़ से कारोबारियों को बचाने के लिए NDTA ने समय से पहले बाजार बंद करने का यह अभूतपूर्व कदम उठाया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग