1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाने की आवाज कम करने को बोला तो टैंपों चालक ने हत्या करके जला दी बॉडी

Crime : हत्या करके बॉडी को आग में फेंककर फरार हो गया। पुलिस को टैंपो मिल गया है लेकिन हत्यारोपी अभी फरार है।

3 min read
Google source verification
Meerut Murder

मृतक युवक की फाइल फोटो और बरामद टैंपो

Crime मेरठ के दादरी में एक टैंपों चालक ने कथित विवाद के बाद टैंपों में बैठे युवक की हत्या कर दी। सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि वारदात को छिपाने के लिए युवक के शव को भी जला दिया। पुलिस ने आधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी चालक का टैंपों बरामद कर लिया है। प्राथमिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि टैंपों में बैठे युवक ने गाने की आवाज कम करने के लिए कहा था। इसी से गुस्साए चालक ने युवक को पहले शराब पिलाई और फिर हत्या करके उसकी बॉडी को जला दिया।

मुम्बई में हलवाई का काम करता था सोनू

घटना सोमवार शाम की है। मेरठ के दादरी में टैंपो चालक और यात्री के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। यात्री यानी युवक ने टेंपो चालक से कहा कि टैंपों में बज रहे गाने की आवाज कर दो। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद टैंपों चालक ने 31 वर्षीय सोनू उर्फ रोहित को मौत को घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने का प्रयास करते हुए युवक को शव को स्कूल के पास जला दिया। इस दौरान शव का ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से नहीं जल पाया। इस वजह से पहचान हो गई और पुलिस ने युवक को परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी। युवक सोनू मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मुंबई में हलवाई की एक दुकान पर काम करता था। सोमवार को वह मुजफ्फरनगर से मेरठ में रहने वाली अपनी मोसी के घर आ रहा था।

शव की हालत देख बेसुध हो गए परिजन

हत्या की इस वारदात की सूचना पर परिजन मेरठ पहुंचे। अधजली हालत में शव देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और बेसुध हो गए। परिवार वालों ने बताया कि सोनू ही उनके घर में कमाने वाला था। मेरठ के ज्वालागढ़ में रहने वाले अंकित कश्यप ने बताया कि उनका रिश्तेदार सोनू उर्फ रोहित पुत्र सुरेंद्र मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मुंबई में हलवाई का काम करता है। छुट्टी लोकर वह सोमवार को अपने घर मुजफ्फरनगर आ गया था। शाम को अपनी मौसी से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए रवाना हुआ। इसकी मौसी ज्वालागढ़ जा रहती हैं। राधना चौराहे के पास से वह ज्वालागढ़ जाने के लिए एक टैंपों में बैठ गया। टैंपों में तेज आवाज में गाना चल रहा था। सोनू ने गाना की आवाज कम करने के लिए बोला तो दोनों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद इनका विवाद निपट गया। इसके बाद दोनों में बातें होने लगी। टैंपों चालक सोनू को एक शराब के ठेके पर ले गया और फिर दोनों शराब पी। इसके बाद जब सोनू बेसुध हो गया तो टैंपों चालक ने उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी मौत की गुत्थी

अगले दिन मंगलवार सुबह स्कूल के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार अंकित कश्यप ने सोनू की पहचान की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक का टैंपों बरामद कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार का कहना है कि, जल्द ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारोपी के पकड़े जाने के बाद ही वारदात की कड़ियां खुलेंगी। हत्या के पीछे की सही वजह का भी तभी पता चल पाएगा। शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि सिर में किसी भारी वस्तु से वार किया है। इसी से मौत हुई है।

Story Loader