21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैग बनाने से रोका तो फोड़ दिया पत्नी का सिर

शराब पीने का आदि पति एक के बाद एक पैग बनाए जा रहा था। पत्नी ने रोक दिया तो हाथ में आया पत्थर ही सिर में मार दिया।

2 min read
Google source verification
शराब (photo-patrika)

शराब (photo-patrika)

UP Crime सहारनपुर की ये घटना आपको हैरान कर देगी। शराब पीने के आदि पति को पत्नी ने पैग बनाने से रोका तो पति ने पत्थर मारकर पत्नी का सिर फोड़ दिया। घायल महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल भिजवाया। बाद में पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को चेतावनी दी है कि अगर आगे से पत्नी के साथ कोई अभद्रता या मारपीट की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देर रात करीब साढ़े नौ बजे की घटना (Crime)

घटना सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर भोकड़ी की है। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला ने कॉल करके बताया कि उसका शराबी पति उसे पीट रहा है। सिर में काफी चोट लगी है और खून बह रहा है। इस सूचना पर तुरंत पुलिस गांव पहुंची। जब पुलिस ने इस महिला के बताए घर पर पहुंची तो महिला के सिर से खून बह रहा था। महिला को काफी चोट लगी थी। पुलिस महिला को लेकर पहले अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने बताया का काफी गहरा घाव था। महिला के सिर में कई टाके लगाने पड़े। इस घटना के बाद महिला ने पति के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया। महिला ने साफ कह दिया कि वह कार्रवाई नहीं चाहती लेकिन पति के साथ नहीं रह सकती। पति मारता-पीटता है इसलिए वह अपने मायके जाना चाहती है।

पति ने कर दिया पति के खिलाफ कार्रवाई कराने से इंकार

इस घटना के बाद महिला अपने बच्चों के साथ लेकर मायके चली गई। पुलिस ने आरोपी पति को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया कि अगर भविष्य में महिला यानी पत्नी के साथ मारपीट की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आस-पसोड़ के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि इनके बीच अक्सर विवाद रहता है। पति-पत्नी में मारपीट होती रहती है। नई बात नहीं है लेकिन इस बार पति ने ज्यादा मारपीट कर दी और महिला का सिर फोड़ दिया। इस घटना ने साफ कर दिया है कि शराब के पैग ने पति-पत्नी के बीच लड़ाई करवाने के साथ-साथ बच्चों के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला पति को छोड़कर मायके चली गई है। अगर मायके से महिला वापस नहीं लौटती तो बच्चों के भविष्य का भी नुकसना होगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग