27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ पर मांझे में उलझ गए थे दो पक्षी, क्रेन की मदद से दमकल कर्मियों ने उन्‍हें बचाया

दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये उस क्रेन के जरिए पेड़ पर चढ़ें, तब उन्‍हें पता चला कि माजरा क्‍या है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 3 Sep 2018, 8:00 PM IST

birds resqued

पेड़ पर मांझे में उलझ गए थे दो पक्षी, क्रेन की मदद से दमकल कर्मियों ने उन्‍हें बचाया

नई दिल्ली : पतंग का मांझा पक्षियों के लिए जानलेवा होता है, खासकर चाइनीज मांझा। अक्‍सर इसकी जद में आकर देश भर में कई पक्षियां दम तोड़ देते हैं। लेकिन दिल्‍ली दमकल विभाग की तत्‍परता से कमला मार्केट इलाके में दो पक्षियों को काफी मेहनत कर बचा लिया गया। इस मांझे की चपेट में एक चील और एक कौआ आ गया था। शनिवार को दमकल विभाग के घंटों चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों की जान बच गई।

फायर ब्रिगेड ने दी जानकारी
दो पक्षियों को बचा लिए जाने की जानकारी देते हुए दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने बताया कि शनिवार शाम एक कॉल के जरिये उन्‍हें यह पता चला कि रंजीत सिंह फ्लाई ओवर के पास पेड़ पर दो पक्षियां जोर-जोर से कराह रही है। इसके बाद हमारी टीम ने वहां जाकर मामला समझने की कोशिश की। देखा कि सच में पेड़ पर दो पक्षियां दर्द से कराह रही हैं।

बचाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन बुलाया गया
कर्मचारी ने बताया कि जिस पेड़ पर वे दोनों पक्षी फंसी हैं, उसकी ऊंचाई काफी ज्यादा है। उस पर साधारण तरीके से पहुंचना आसान नहीं है। तब फौरन वहां हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाया गया। उस क्रेन के जरिए फायर ऑफिसर पेड़ पर चढ़ें तो तब उन्‍हें पता चला कि माजरा क्‍या है। पेड़ पर पतंग के उलझे मांझे में दो पक्षी चील और कौआ फंसे हुए थे।

बचाकर कर पक्षी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया
इसके बाद दमकल कर्मियों ने उन दोनों पक्षियों को उलझे मांझे से बड़ी सावधानी से निकाला। पहले कौए का रेस्क्यू किया गया, इसके बाद चील को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। ऑपरेशन कर्मी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षियों को उलझे मांझे से निकालने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि पेड़ पर इतना अधिक मांझा था कि उसमें इनके अटकने की भी उम्‍मीद थी। इससे बचते हुए उन दोनों पक्षियों को निकाल कर उन्‍हें पक्षी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।