
खोड़ा से 12 वर्ष के बच्चे का अहरण करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, दो करोड़ की मांगी थी फिरौती
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद भी अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। दरअसल शुक्रवार को दिल्ली के कोंडली से कुछ बदमाशों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया था। हालांकि शनिवार की सबह गाजियाबाद पुलिस ने अपहरण करने वाले पांच आरोपियों को खोड़ा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सकुशल बरामद बचा लिया है।
खोड़ा कॉलोनी से बदमाश गिरफ्तार
आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दिल्ली के कोंडली में एक किराना व्यापारी के 12 वर्ष के बच्चे को कुछ बदमाशों ने फिरौती मांगने के लिए अपहरण कर लिया था। अहरणकर्ताओं ने बच्चे को किडनैप कर खोड़ा कॉलोनी के वंदना एंक्लेव में एक घर पर बंधक बनाकर रखा था। बदमाशों ने बच्चे को अपहण करने के बाद 2 करोड़ रुपए फिरौती मांगी। जब फिरौती मांगी गई तो बच्चे का पिता काफी डर गया। हालांकि इसके बावजूद भी हिम्मत दिखाते हुए शुक्रवार को ही अशोक नगर थाने में अपने बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी भी की। इसबीच एक मुखबीर ने पुलिस को खोड़ा कॉलोनी के वंदना एंक्लेव में कुछ संदिग्धों के रहने की सूचना दी। शनिवार की सुबह-सुबह पुलिस ने बताए गए पते पर दबिश दी और मौके पर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बच्चे को सकुशल बचा लिया गया।
कैसे रची अपहरण की साजिश
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान विजय, आकाश, रवि, करण और राजा गौड के रूप में की है। पुलिस पांचों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि विजय और आकाश बच्चे के घर पर काम करता था। ये दोनों बच्चे को रोज दिल्ली के बाल विद्या भवन स्कूल में छोड़ने के लिए जाते थे। इसी बीच दोनों ने मिलकर बच्चे को अपहरण करने की साजिश रची। अपहणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद खोड़ा थाना एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपियों के पास से दो तमंचे और तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है और पता लगा रही है कि इससे पहले भी क्या कोई अहरण करने की वारदात को अंजाम दिया है? साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं ये लोग पेशेवर अपराधी तो नहीं है।
Published on:
08 Sept 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
