5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: बहन की शादी के लिए बवानिया गैंग के बदमाशों ने लूट ली स्विफ्ट कार, गिरफ्तार

दिल्ली के कुख्यात बवानिया गैंग के तीन बदमाशों ने एक स्विफ्ट कार को लूटने के वारदात को अंजाम दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन अपराधियों ने बहन की शादी के लिए यह कार चोरी की।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: बहन की शादी के लिए बवानिया गैंग के बदमाशों ने लूट ली स्विफ्ट कार, गिरफ्तार

दिल्ली: बहन की शादी के लिए बवानिया गैंग के बदमाशों ने लूट ली स्विफ्ट कार, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार के तमाम दावों के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के कुख्यात बवानिया गैंग के तीन बदमाशों ने एक स्विफ्ट कार को लूटने के वारदात को अंजाम दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन अपराधियों ने बहन की शादी के लिए यह कार चोरी की। हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइन ब्रांच ने इन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी पहचान वाशु शर्मा उर्फ बंटी (30), सर्वजीत उर्फ संजू (24) और योगेश (27) के रूप में की है। बता दें कि क्राइम ब्रांच ने इन अपराधियों के पास से लूटी गई स्विफ्ट कार के अलावा यूएस मेड दो ऑटोमैटिक पिस्टल सहित तीन पिस्टल बरामद की है।

दिल्ली: निजी स्कूल के ड्राइवर ने 6 साल की मासूम से किया रेप, पोक्सो के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

मर्डर के केस में भी शामिल रहे हैं आरोपी

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए तीन अपराधियों में से वाशु तिहाड़ जेल में हुए राजेश बवानिया गैंग के दो सदस्यों के मर्डर केस में भी शामिल रहा है। बाद में इस केस में परोल पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वाशु अपनी बहन की शादी करवाना चाहता था। इसके लिए वह एक बड़ी डकैती करने का प्लान बना रहा था। प्लान के मुताबिक वाशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाहबाद डेयरी के पास से एक स्विफ्ट कार को लूटी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। एडिशनल सीपी अजीत कुमार सिंघला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने कार को लूटने के बाद मौके से फरार हो गए। इधर पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की और फिर क्राइम ब्रांच ने तीनों बदमाशों को धर दबौचा।