
चचेरा भाई कर रहा था तीन बहनों से दुष्कर्म, माता-पिता थे अनजान, ऐसे खुला राज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी तीन चचेरी बहनों के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पीड़ित के माता-पिता को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं, अब मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
यह है पूरा मामला...
पूर्वी दिल्ली निगम के एक प्राथामिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को गुड-बैड टच के बारे में जानकारी दी जा रही थी। जब भी तीनों बच्चियां इसके बारे में सुनती तो उन्हें चचेरा भाई याद आता जाता, जो उनके साथ गलत काम कर रहा था। एक दिन स्कूल के बच्चों की काउंसलिंग के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट के पूर्वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) स्कूल आया था। डीएलएसए के अधिकारी के मुताबिक, निगम की काउंसलर स्कूल में बच्चियों की काउंसलिंग के लिए गई थीं। इस दौरान उनके पास तीन बहनें रोते हुए आईं और आपबीती बताई तो सभी की आंखों में आंसू आ गए। तीनों बच्चियां दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। सबसे छोटी बच्ची की उम्र छह साल है। जबकि, आरोपी चचेरा भाई बालिग है। काउंसलर ने पूरा मामला डीएलएसए को बताया। डीएलएसए ने बिना देरी किए इस मामले को गंभीरता से लिया।
खुला राज तो सब रह गए सन्न
पीड़ित बच्चियों का कहना था कि आरोपी चचेरा भाई उसके घर से थोड़ी दूर पर रहता है। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। बच्चियों के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। बच्चियों को घर में अकेला पाकर आरोपित दुष्कर्म करता था। बच्चियों को काफी दर्द होता था। दर्द के बारे में वे परिवार को बताती थीं, लेकिन परिवार को लगता था कि खाने-पीने की वजह से ऐसा हो रहा है। पुलिस ने डीएलएसए की शिकायत पर तीनों बच्चियों का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शकरपुर थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहला, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
Published on:
30 Aug 2018 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
