3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्लीः 24 से 31 अगस्त के बीच सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी ‘अस्थि कलश यात्रा’

दिल्ली भाजपा इकाई ने कहा है कि शुक्रवार 24 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी सातों संसदीय क्षेत्र में अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Aug 2018, 9:29 PM IST

दिल्लीः 24 से 31 अगस्त के बीच सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी 'अस्थि कलश यात्रा'

दिल्लीः 24 से 31 अगस्त के बीच सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी 'अस्थि कलश यात्रा'

नई दिल्ली। भाजपा पूरे देश में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पूरे दिन कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री रविन्द्र गुप्ता सहित पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किये। इसके अलावे पूरे दिन कार्यकर्ताओं का आने और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। दिल्ली भाजपा इकाई ने कहा है कि 24 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी सातों संसदीय क्षेत्र में अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

अटल अस्थि कलश यात्रा: हर आंख नम, बादल भी रो पड़े... फूल चढ़ाने बारिश में सड़कों पर घंटों खड़ा रहा शहर

31 अगस्त को होगा अस्थि कलश यात्रा का समापन

आपको बता दें कि श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिल्ली भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं रविन्द्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने हमेशा वाजपयी को स्नेह एवं सम्मान दिया और हमनें गत दिनों विभिन्न श्रद्धांजलि सभाओं में लोगों के मन की भावनाओं का एहसास किया है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शुक्रवार 24 अगस्त से 31 अगस्त के बीच दिल्ली की सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में अस्थि कलश यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को शाम सोनिया विहार में यमुना नदी के तट पर अस्थि विसर्जन किया जायेगा। बता दें कि भाजपा महामंत्रियों ने कहा है कि अस्थि कलश यात्रा का सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और शाम 4.00 बजे से 6.30 बजे तक आयोजन होगा। शुक्रवार 24 अगस्त को सुबह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से अस्थि कलश यात्रा प्रारम्भ होगी और 31 अगस्त को उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के सोनिया विहार यमुना तट पर समाप्त होगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़