14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन छिना तो युवती ने खुद किया पुलिस का काम, बाइक से तलाश कर दो लड़कों को दबोचा

Delhi Crime: दिल्ली के मयूर विहार में एक 23 साल की युवती से बाइक सवार दो लड़कों ने फोन छीन लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर उनकी तलाश शुरू की और घटना से कुछ देर बाद ही उन्हें दबोच लिया।

2 min read
Google source verification
Delhi Crime girl caught mobile thief hand over to police in Delhi

Police (Image: Patrika)

Delhi Crime: दिल्ली में एक 23 साल की लड़की चर्चा का केंद्र बनी है। पुलिस के अनुसार, इस लड़की का फोन दो बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया था। इसके बाद लड़की ने अपनी एक दोस्त के फोन कर बुलाया और बाइक पर सवार होकर लुटेरों की तलाश में निकल पड़ी। घटना के दो घंटे बाद युवती ने सुराग लगाते हुए दोनों लुटेरों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दोनों लड़कियों की हौसलअफजाई भी की। घटना गुरुवार की है।

मयूर विहार निवासी 23 साल की लड़की का छीना था फोन

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार निवासी 23 साल की युवती न्यू अशोक नगर में काम करती है। गुरुवार को वह घर से काम पर जा रही थी। इसी बीच सरपंच चौक पर दो बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। अचानक हुए हमले में युवती बुरी तरह हड़बड़ा गई। हालांकि उसने शोर नहीं मचाया और राहगीरों की मदद से अपनी एक दोस्त को फोन कर बाइक मंगवाई। इसके बाद युवती ने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

न्यू अशोक विहार में नाले के पास पकड़े लुटेरे

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो घंटे तक युवती मयूर विहार से न्यू अशोक नगर तक दोनों लुटेरों को तलाशती रही। इसी बीच न्यू अशोक नगर नाला रोड पर दोनों लुटेरे बैठे मिल गए। युवती ने उन्हें देखते ही पहचान लिया और मौके पर ही धर दबोचा। इस दौरान लुटेरों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों लड़कियों ने बहादुरी के साथ उनका सामना किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लुटेरों का चालान कर दिया है। इस बहादुरी पर दोनों लड़कियों की बहादुरी के किस्से दिनभर थाने में गूंजते रहे।