27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्लीः कार का साइड मिरर टच होने से छिड़ी बहस, फायरिंग में एक की मौत

शनिवार को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक व्यक्ति ने दूसरे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Sep 2018, 6:00 PM IST

दिल्लीः कार का साइड मिरर टच होने से छिड़ी बहस, फायरिंग में एक की मौत

दिल्लीः कार का साइड मिरर टच होने से छिड़ी बहस, फायरिंग में एक की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लोगों के स्वभाव में इतना गुस्सा भर गया है कि वह मामूली सी बात पर भी किसी की जान लेने से नहीं चुकते हैं। अब दिल्ली में ऐसी हत्याएं जैसे आम बात हो गई है। हर दिन राजधानी के किसी न किसी इलाके में इस तरह की एक घटना जरूर सामने आ जाती है। इसके अलावे सरकार और प्रशासन के तमाम दावों को ठेंगा दिखाते हुए बदमाश वारदात करने से नहीं हिचकते हैं। शनिवार को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक व्यक्ति ने दूसरे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल सड़क पर जा रहे दो कारों के साइड मिरर टच हो जाने और साइड न देने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली: बदमाशों ने पहले ऑटो ड्राइवर से की लूटपाट फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि डीसीपी साउथ विजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कोटला मुबारकपुर के गुरुद्वारा रोड पर एक वैगनआर टैक्सी में ड्राइवर उमेश अपने दोस्त के साथ गुजर रहा था। तभी सामने से आ रही एक होंडा सीटी कार के साथ साइड मिरर आपस में टकरा गया। चूंकि उस स्थान पर जगह थोड़ी कम होने के कारण ऐसा हुआ। इसके बाद दोनों में कार बैक कर साइड देने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी बीच होंडा सीटी कार से एक शख्स उतरा और टैक्सी ड्राइवर उमेश को गोली मार दी। गोली चलते ही आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की अफरा-तफरी देख होंडा सीटी कार सवार मौके से फरार हो गया। इधर घायल उमेश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उमेश संगम विहार का रहने वाला था। वारदात के दौरान टैक्सी में उमेश का दोस्त मौजूद था। अब पुलिस उससे आरोपी की पहचान जानने की कोशिश कर रही है। बता दें कि यह वारदात पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस आस-पास के जगहों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश के लिए सुराग जुटा रही है।