6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 3 घायल

दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 3 घायल

दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 3 घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। दरअसल मंगलवार को दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। जिसमें दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले भी राजधानी में कई जगहों में लगी है भीषण आग

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बीते महीने अगस्त में ही राजधानी के पहाड़गंज में एक चार बहुमंजिला इमारत में आग लग गई थी जिससे चारों और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। इमारत में जब आग लगी उस दौरान 5-6 लोग फंस गए थे। जिसके बाद फौरन ही आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला था। लेकिन इस बीच एक शख्स अधीर हो गया और आग से जान बचाने के चक्कर में इमारत से छलांग लगा दी थी जिससे वह घायल हो गया था। इस अग्निकांड में कुछ महिलाएं भी मकान के अंदर फंस गई थी जिसे पुलिस ने अपनी जानपर खेलकर उन्हें बचा लिया था। इसके अलावे इसी वर्ष मई माह में राजधानी दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र मालवीय नगर में एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। यह भीषण आग संत निरंकारी पलब्लिक स्कूल के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगी थी। बता दें कि फैक्ट्री के बाहर खड़ी एक ट्रक में आग सबसे पहले लगी और और देखते ही देखते आग ने पूरी रबर फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था। आग इतनी भीषण है कि नीले आसमान में काफी दूर-दूर तक चारों और काले धुआं का अंबार छा गया था। 5 किलोमीटर दूर उसका धुआं साकेत, ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते हीं मौके घटना स्थल पर दमकल की 30 गाड़ियां भेजी गई थी। हालांकि यहां पर भी गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।