1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: लिव इन में रह रही लड़की को शक के आधार पर पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

शालीमार बाग इलाके में लीव इन में रह रहे एक युवक ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को बचाने के लिए युवक ने पुलिस को फोन किया और फिर जख्मी हालत में लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: लिव इन में रह रही लड़की को शक के आधार पर पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली: लिव इन में रह रही लड़की को शक के आधार पर पार्टनर ने गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल लीव इन में रह रहे एक युवक ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए युवक ने पुलिस को फोन किया और फिर जख्मी हालत में लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी युवक शौच के बहाने मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ मृत लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

शर्मनाक: शिक्षक ने छात्र के साथ किया घिनौना काम, वीडियो वारयल होने के बाद पॉक्सो के तहत FIR दर्ज

आठ महीने से लिव इन में रह रही थी लड़की

आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान रितिका के रूप में की है जो कि मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। रितिका अपनी मां और छोटे भाई के साथ शालीमार बाग गांव में रहती थी, जबकि उसके पिता की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है और मां पास के ही एक फैक्ट्री में काम करती है। पुलिस का कहना है कि रितिका कोठियों में काम करती थी। करीब आठ महीने पहले रितिका की मां और भाई गांव चले गए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रदीप नाम के एक शख्स से रितिका को प्यार हो गया। दोनों एक साथ लिव इन में रहने लगे। प्रदीप डीजे का काम करता है। इधर प्रदीप के दोस्त रोहित ने बताया कि उसकी रितिका से बातचीत होती थी। दूसरी तरफ रितिका ने उसे बताया कि प्रदीप उस पर शक करता है और मारपीट करता है। चार माह पहले रितिका प्रदीप से परेशान होकर वापस बिहार चली गई थी। लेकिन डेढ़ माह बाद फिर से वह वापस लौटी और प्रदीप के साथ रहने लगी। बीते 21 अगस्त को रितिका ने रोहित को फोन पर बताया कि प्रदीप उसके साथ मारपीट करता है। इसपर 23 अगस्त को प्रदीप को समझाने रोहित उसके घर पहुंचा। इसपर प्रदीप और रितिका के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि प्रदीप ने मौके पर ही रितिको गोली मार दी। हालांकि खुद को बचाने के लिए पुलिस को फोन कर बुला लिया और फिर पुलिस की मदद से रितिका को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने रितिका को मृत घोषित कर दिया। मौका देखकर अस्पताल से प्रदीप फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader