9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पतालों को कायाकल्प स्टेट अवार्ड से नवाजा गया

दिल्ली में अस्पतालों द्वारा मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से कायाकल्प स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन अस्पतालों को मरीजों को उच्चतम मानकों के अनुरूप बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इन अस्पतालों को कायाकल्प राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

2 min read
Google source verification
Delhi: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पतालों को कायाकल्प स्टेट अवार्ड से नवाजा गया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान करने वाले अस्पतालों को कायाकल्प राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

दिल्ली में लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए कार्य करने वाले अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया। सरकार की तरफ से 24 अस्पतालों और 82 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को कायाकल्प राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पुरस्कृत अस्पतालों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का अपने अस्पताल की बेहतरी के प्रति प्रतिबद्धता के कारण आज की स्थिति में हमारे अस्पतालों में देश भर के लोग इलाज करने आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका दिल्ली के हेल्थ-केयर सिस्टम के प्रति भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार में आते ही स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता बन गई। तब से हमने अपने अस्पतालों के लिए कभी पैसों की कमी नहीं होने दी। अस्पतालों ने भी सरकार को जो इनोवेटिव आइडियाज दिए उसे हमने हमेशा स्वीकार किया। यही कारण है कि आज की स्थिति में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लोगों को शानदार स्वास्थ्य सुविधाएं , शानदार ट्रीटमेंट मिल रहा है।

इन अस्पतालों में मिला कायाकल्प राज्य पुरस्कार

दिल्ली सरकार ने कायाकल्प राज्य पुरस्कार के तहत 100-250 बेड वाले जिला अस्पताल में आचार्य श्री भिक्षु गवर्मेंट हॉस्पिटल को प्रथम पुरस्कार के साथ 15 लाख रुपये से सम्मानित किया। वहीं, राव तुलाराम मेमोरियल हॉस्पिटल फर्स्ट रनर अप रहा, जिसे पुरस्कार से 7.5 लाख रुपये प्रदान किए गए। वहीं, महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल सेकंड रनर-अप रहा, जिसे पुरस्कार के साथ 7.5 लाख रुपये प्रदान किए गए। वहीं, 250-500 बेड वाले जिला अस्पताल में संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल को प्रथम पुरस्कार देते हुए 20 लाख रुपये प्रदान किए गए। साथ ही, 500 से ज्यादा बेड वाली क्षमता के जिला अस्पताल में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हॉस्पिटल को प्रथम पुरस्कार के सात 25 लाख लाख रुपये दिए गए। वहीं, उप-जिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल को प्रथम पुरस्कार देते हुए 10 लाख रुपये दिए गए।

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को बढ़ावा देना है उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और संक्रमण को रोकने के तरीकों में सुधार और बढ़ावा देने के साथ अनुकरणीय प्रदर्शन सुविधाओं को प्रोत्साहित करना है। इस योजना का उद्देश्य देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं (पीएचएफ) को स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रोत्साहित करना है। कायाकल्प योजना के अंतर्गत अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों के मूल्यांकन के लिए सरकार की ओर से एक निर्धारित चेकलिस्ट होती है। उसमें बिंदुवार अंक निर्धारित होते हैं। पूरी चेकलिस्ट को आठ भागों में बांटा गया है। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल का रखरखाव, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता को बढ़ावा देना, सहयोगी सेवाएं, चारदीवारी के चारों तरफ का क्षेत्र एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण में बांटा गया है। इन बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए ही अवार्ड के लिए स्कोर का निर्धारण किया जाता है।